App

दिवाली पर सेल शुरू, फ्लिपकार्ट-अमेजन पर स्कैमर्स भी एक्टिव! रोक लगाने वाले साइबर सिक्‍योरिटी की कैसे मिलती है नौकरी?

Cybersecurity Officer Job: ऑनलाइन स्कैम करने वाले ठगों का पर्दाफार्श करने वाला ऑफिसर कैसे बन सकते हैं? आइए साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर बनने का तरीका जानते हैं.

दिवाली पर सेल शुरू, फ्लिपकार्ट-अमेजन पर स्कैमर्स भी एक्टिव! रोक लगाने वाले साइबर सिक्‍योरिटी की कैसे मिलती है नौकरी?

Cybersecurity Officer Job: दिवाली के मौके पर प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो आदि पर ढेरों ऑफर्स और प्रोडक्ट्स पर छूट की लहर है. ऐसे में खरीदारों की भरमार लग जाती है और तमाम ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लोग ऑफर्स का लाभ उठाने की कोशिश करते हैं. इस दौरान खरीदारों की नजर भले ही ऑफर्स पर रहती है, लेकिन स्कैमर्स की उनके बैंक खाते पर नजर बनी रहती है, वो सिर्फ उस तात में कहते हैं कि कब कोई उनकी चाल में फंसे और लिंक पर क्लिक कर जाल में फंस जाए.

हालांकि, स्कैमर्स पर साइबर सिक्‍योरिटी ऑफिसर की नजरें टिकी हुई होती हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर ई-कॉमर्स वेबसाइट तक, स्कैमर्स या फ्रॉडर्स की चालबाजी की निगरानी साइबर ऑफिसर करते हैं. क्या आप जानते हैं कि ऑनलाइन ठगी करने वालों पर लगाम लगाने वाला ऑफिसर कैसे बना सकता है. साइबर सिक्‍योरिटी ऑफिसर के रूप में करियर बनाने के लिए क्या होगा? आइए जानते हैं.

साइबर ऑफिसर बनने के लिए किन योग्यता की जरूरत?

साइबर सिक्‍योरिटी ऑफिसर बनने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता हासिल करना जरूरी है. कंप्यूटर साइंस या आईटी में डिग्री हासिल करनी पड़ती है. B.Tech डिग्री, BCA, या साइबर सिक्‍योरिटी में बी.एससी कोर्स करने वाले भी एलिजिबल होते हैं. अगर डिग्री हासिल नहीं की है और नॉन-आईटी बैकग्राउंड से हैं, तो साइबर सिक्योरिटी या नेटवर्क सिक्योरिटी में डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं. 6 से 12 महीने की अवधि का पीजी डिप्लोमा हासिल कर इस पद के लिए एलिजिबल बन सकते हैं.

साइबर अफसर बनने की स्किल्स

साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर बनने की सीधी एंट्री

ऊपर बताई गईं आवश्यक शैक्षणिक योग्यताओं के अलावा कुछ टॉप सर्टिफिकेशन्स भी हैं जो सीधी साइबर सिक्‍योरिटी की नौकरी दिला सकते हैं. एथिकल हैकिंग और बग हंटिंग सीखकर सर्टिफाइड एथिकल हैकर (CEH) सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं. नेटवर्क और सिस्टम सिक्योरिटी की बेसिक समझ के लिए CompTIA सिक्योरिटी+ कर सकते हैं. जबकि, एडवांस्ड लेवल और लीडरशिप रोल्स के लिए CISSP सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं.

कैसे मिलेगी साइबर ऑफिसर की सरकारी नौकरी?

भारत में साइबर ऑफिसर पद पर सरकारी नौकरी पाने के लिए शैक्षिक योग्यता, जरूरी स्किल्स और भर्ती प्रक्रिया को समझना जरूरी है. ये सब होने के बाद इसमें करियर बनाना आसान हो सकता है. सर्ट-इन, डीआरडीओ, इसरो, एनटीआरओ और एनआईसी जैसी राष्ट्रीय एजेंसियां, राज्य पुलिस विभाग, सीबीआई, और एनआईए जैसी पुलिस और जांच एजेंसियां, सरकारी बैंक, बीपीसीएल, एनटीपीसी जैसी पब्लिक सेक्टर कंपनियों द्वारा भर्तियां निकाली जाती हैं.

कितनी सैलरी मिलती है?

जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी पैकेज की बात करें तो धोखाधड़ी जोखिम अधिकारी, नेटवर्क सुरक्षा इंजीनियर, साइबर सुरक्षा विश्लेषक, एथिकल हैकर जैसे पदों पर फ्रेशर्स को 4 लाख से 8 लाख रुपये प्रति साल का पैकेज मिलता है. वहीं, अगर 3 से 5 साल का अनुभव हो जाता है तो इस पद पर 15 से 25 लाख रुपये प्रति साल का सैलरी पैकेज मिलता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More