MBA छात्रों की चांदी ही चांदी! आईआईएम में 100% प्लेसमेंट से बनाया नया रिकॉर्ड, किस सेक्टर का रहा बोलबाला?
IIM Calcutta Summer Placement: आईआईएम कलकत्ता ने 100% समर प्लेसमेंट के साथ इतिहास रचा है. 63वें एमबीए बैच के साथ ये रिकॉर्ड बनाया है जिसमें करीब 475 छात्रों को 156 कंपनियों ने ऑफर दिए हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
IIM Campus Placement: किसी भी संस्थान के लिए ये एक गर्व की बात होती है, जब उनके कैंपस से सभी छात्रों को ऑफर लेटर मिल जाए और कोई ऐसा न रहे जिसे निराश होना पड़े. कुछ ऐसा ही भारत के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में से एक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कलकत्ता के कैंपस में हुआ. यहां पर संस्थान ने 100 प्रतिशत समर प्लेसमेंट के इतिहास रचा है और ये सफलता IIM कलकत्ता को अपने दो साल के MBA कोर्स के 63वें बैच के स्टूडेंट्स के साथ मिली है.
संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल सभी छात्रों को नामी कंपनियों से ऑफर मिले हैं, जो कि समर प्लेसमेंट के मामले में अब तक का सबसे शानदार और सफल आंकड़ा माना जा रहा है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
475 छात्र, 156 कंपनियां और 546 ऑफर
कोलकाता के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने जानकारी दी है कि कैंपस में समर प्लेसमेंट प्रोग्राम का आयोजन छात्रों द्वारा किया गया था जिसमें कुल 475 छात्र शामिल हुए थे और इस कार्यक्रम में 156 कंपनियां शामिल रहीं. इस दौरान कुल 475 छात्रों को सभी कंपनियों द्वारा ऑफर दिया गया और कुल 546 ऑफर प्राप्त हुए थे. 100 प्रतिशत रिकॉर्ड देने के साथ ही छात्र को अब तक का सबसे ज्यादा स्टाइपेंड भी ऑफर किया गया जो 1.93 लाख रुपये प्रति माह है. वहीं, मीडियम पैकेज स्टाइपेंड की कीमत हर महीने 2 लाख रुपये दर्ज की गई.
ये भी पढ़ें- 4 साल की सेवा के बाद राज्य में पक्का रोजगार! असम में पूर्व अग्निवीरों को 12% आरक्षण, किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
किस सेक्टर का रहा बोलबाला?
समर प्लेसमेंट कार्यक्रम के दौरान कंसल्टिंग और फाइनेंस सेक्टर का सबसे ज्यादा बोलबाला देखने को मिला. इस प्लेसमेंट सीजन के दौरान देखा गया कि छात्रों को कंपनियों से सबसे ज्यादा ऑफर जो दिया गया वो कंसल्टिंग और फाइनेंस क्षेत्रों से संबंधित कंपनियां थी.
फाइनेंस और कंसल्टिंग सेक्टर में कितनी भर्तियां की गई?
इस प्लेसमेंट सीजन में फाइनेंस क्षेत्र में 127 ऑफर यानी करीब 23.26% ऑफर दिए गए, जिनमें अलग-अलग भूमिका और पद शामिल थे. प्राइवेट इक्विटी, वेंचर कैपिटल, कॉर्पोरेट फाइनेंस, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और एसेट मैनेजमेंट शामिल थे. जबकि, कंसल्टिंग सेक्टर में करीब 220 ऑफर यानी कुल 40.29% के साथ सबसे बड़ी भर्ती दर्ज की गई थी. इस क्षेत्र में ज्यादा स्टूडेंट्स को ऑफर दिया गया. कई दिग्गज कंपनियों ने छात्रों को नौकरी के लिए चुना है.
ये भी पढ़ें- JEE Main 2027: क्यों खर्च करने हजारों-लाखों रुपये, जब यहां पर मुफ्त में होती है जेईई की तैयारी