CA Foundation Result 2026 OUT: ICAI के डायरेक्ट लिंक से चेक करें स्कोरकार्ड, यहां देखें 3 टॉपर के नाम और अंक
ICAI CA Foundation September 2026 Toppers List: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. आइए जानते हैं इस बार किन 3 स्टूडेंट्स ने टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाई है.
ICAI CA Foundation September Toppers List 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 का रिजल्ट और स्कोर चेक कर सकते हैं. आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर सीए फाउंडेशन सितंबर टॉपर्स की लिस्ट को भी साझा किया गया है.
कहां देख सकते हैं परिणाम?
CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org से मेरिट लिस्ट PDF को डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 के टॉपर्स की लिस्ट देख सकते हैं.
CA फाउंडेशन सितंबर 2026 टॉपर्स की लिस्ट जारी
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है. इस बार ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 और 2 पर संयुक्त रूप से दो-दो छात्रों ने बाजी मारी है, जबकि तीसरी रैंक पर एक छात्रा ने कब्जा जमाया है.
- AIR 1 (361 अंक): हिसार की कनिष्का और हैदराबाद की महक गुप्ता ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है.
- AIR 2 (359 अंक): स्पर्श खंडेलवाल और जे जयनाथ ने संयुक्त रूप से ऑल इंडिया दूसरी रैंक प्राप्त की है.
- AIR 3 (358 अंक): ग्वालियर की वैभवी सिंघल 358 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं.
कैसे चेक करें सीए फाउंडेशन का रिजल्ट?
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल caresults.icai.org पर जाएं.
- होमपेज पर CA फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट का लिंक शो होगा.
- उस पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
- इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट शो हो जाएगा और आप अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे.
ऊपर बताए गए प्रोसेस को अपनाकर आप मेरिट लिस्ट भी चेक कर सकते हैं. सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक (caresults.icai.org/caresult) पर क्लिक कर सकते हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि CA फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं का आयोजन साल में तीन बार किया जाता है. हर साल जनवरी, मई और सितंबर के महीने में आईसीएआई की ओर से परीक्षाओं को तीन अलग-अलग स्तरों पर आयोजित किया जाता है.
ये भी पढ़ें- CTET एग्जाम पैटर्न को समझना जरूरी: 12 और 13 दिसंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा, इस स्टडी प्लान के साथ करें तैयारी