App

ICAI CA Foundation Exam Result 2026 (OUT Soon): आज जारी होगा सीए फाउंडेशन सितंबर का रिजल्ट, icai.org पर ऐसे कर पाएंगे स्कोरकार्ड चेक

ICAI CA Foundation Exam Result 2026 (OUT Soon): आज यानी 6 नवंबर को सीए फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. किसी भी समय आईसीएआई सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2026 की घोषणा कर दी जा सकती है.

ICAI CA Foundation Exam Result 2026 (OUT Soon): आज जारी होगा सीए फाउंडेशन सितंबर का रिजल्ट, icai.org पर ऐसे कर पाएंगे स्कोरकार्ड चेक

ICAI CA Foundation Exam Result 2026 (OUT Soon): इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि सीए फाउंडेशन परीक्षा 2026 का परिणाम 6 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा. आईसीएआई के मुताबिक शाम के समय या उससे पहले ICAI अपनी आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर रिजल्ट जारी कर सकता है. 

इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स को पास रखें, जिससे बाद में देरी न हो. आइए जानते हैं कि कैसे और कहां से आईसीएआई सीए फाउंडेशन का रिजल्ट देख और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

पासिंग प्रतिशत का भी होगा ऐलान

ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर सीए फाउंडेशन रिजल्ट और स्कोरकार्ड के अलावा पास प्रतिशत और टॉपर्स के नाम की लिस्ट को साझा किया जाएगा. सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले सीए फाउंडेशन के टॉप 3 छात्रों की जानकारी उनके अंक के साथ दी जा सकती है. सीए फाउंडेशन सितंबर रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद ऑनलाइन तरीके से परिणाम चेक कर सकेंगे और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

कैसे चेक करें CA फाउंडेशन सितंबर 2026 रिजल्ट? 

  1. सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं.
  2. होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद CA Foundation September 2026 Result लिंक पर क्लिक करें.
  4. इसके बाद अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट करें.
  5. स्क्रीन पर सीए फाउंडेशन का स्कोरकार्ड शो हो जाएगा और पीडीएफ डाउनलोड कर लें.
  6. यहां से आप सीए फाउंडेशन रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.

सीए फाउंडेशन मई 2026 टॉपर्स कौन-कौन?

आईसीएआई की ओर से साल में दो बार फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन किया जाता है. सितंबर से पहले मई में सीए फाउंडेशन परीक्षा आयोजित की गई थी. उस दौरान सीए फाउंडेशन रिजल्ट 2026 की घोषणा के साथ टॉपर्स के नाम का भी ऐलान किया गया था और नाशिक की साक्षी जैन ने ऑल इंडिया रैंकिंग 400 में से 371 अंक के साथ टॉप रैंक हासिल की थी.

तीन टॉपर्स में AIR-2 अयानब्बास अजैन ने 400 में से 367 अंक और तीसरी टॉपर राधा उन्मेष ने 400 में से 365 अंक हासिल किए. कुछ ही देर में ये कंफर्म हो जाएगा कि सीए फाउंडेशन सिंतबर 2026 परीक्षा में कितना पासिंग प्रतिशत रहा और तीन टॉपर कौन से हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More