SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ICAI CA January 2027: सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

ICAI CA January Exam Date 2027: ICAI के फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज है. संस्थान की ओर से जनवरी 2027 CA परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आइए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट एग्जाम का पूरा शेड्यूल जानते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Sep 24, 2026, 08:59 AM IST | Updated: Sep 24, 2026, 09:39 AM IST
Join

ICAI CA January Exam Date 2027: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से स्टूडेंट्स के लिए खास घोषणा की गई है. जनवरी 2027 चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. संस्थान ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है. दोनों कोर्स की परीक्षाएं जनवरी 2027 में आयोजित की जाएगी. 

आईसीएआई के शेड्यूल के अनुसार, CA इंटरमीडिएट ग्रुप-1 की परीक्षाएं 2 जनवरी, 4 जनवरी और 6 जनवरी को आयोजित की जाएगी. जबकि, ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8 जनवरी, 10 जनवरी और 12 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी. इसमें इंटरमीडिएट के ग्रुप-1 और 2 में शामिल सभी 6 पेपर्स शामिल हैं.

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का समय क्या?

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 और ग्रुप-2 परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शुरू होंगी और शाम 5 बजे तक जारी रहेंगी. दोनों ग्रुप की परीक्षाओं की अवधि 3 घंटे तक की होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा की शुरुआत से 15 मिनट पहले दोपहर 1:45 बजे प्रश्न-पत्र दिया जाएगा. 2 बजे तक प्रश्न पत्र पढ़ने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा जिसके बाद एग्जाम की शुरुआत होगी.

सीए फाउंडेशन परीक्षाओं की तारीखें क्या है?

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 3 जनवरी, 5 जनवरी, 7 जनवरी और 9 जनवरी 2027 को सीए फाउंडेशन परीक्षाएं आयोजित की जाएगी. टाइम टेबल की बात करें तो फाउंडेशन के लिए आयोजित होने वाले पेपर 1 और 2 का समय एक ही होगा. 

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दोनों पेपर को आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों को पेपर 1 और पेपर 2 पूरा करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा. पेपर 3 और पेपर 4 का समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का होगा. इन दोनों पेपर की अवधि दो घंटे तक की रहेगी. 

रीडिंग टाइम 

ICAI के अनुसार, फाउंडेशन के लिए पेपर 1 और 2 के लिए उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त रीडिंग टाइम मिलेगा. अगर परीक्षा की शुरुआत का समय 2 बजे है तो उम्मीदवारों को 1.45 बजे ही प्रश्न पत्र दे दिया जाएगा. हालांकि, पेपर 3 और 4 के लिए उम्मीदवारों को कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. उन्हें 2 बजे ही प्रश्न पत्र मिलेगा. 

हॉलिडे नियम क्या है?

आईसीएआई की ओर से ये भी साफ कहा गया है कि अगर परीक्षा की किसी तारीख पर केंद्र सरकार, राज्य सरकार या स्थानीय अधिकारियों द्वारा पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया जाता है, तब भी परीक्षा की तारीखों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा. तय शेड्यूल में ही परीक्षा को आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- UPSC Success Story: पहली बार में कमाल, कोई कोचिंग नहीं और बन गई 21 साल की उम्र में IAS; कौन है श्रेया श्री?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES