App

ICSE, ISC Date Sheet 2027: कब तक CISCE जारी करेगा 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल? ऐसे डाउनलोड हो सकेगी डेटशीट

ICSE, ISC Date Sheet 2027: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जॉमिनेशंस (CISCE) की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी की जाएगी. आइए संबंधित अपडेट जान लेते हैं.

ICSE, ISC Date Sheet 2027: कब तक CISCE जारी करेगा 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल? ऐसे डाउनलोड हो सकेगी डेटशीट

ICSE, ISC Date Sheet 2027: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल कब जारी किया जाएगा? ये सवाल इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों छात्र-छात्राओं के मन में है. हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी किए जाने के बाद अब CISCE के छात्रों का इंतजार भी बढ़ गया है. छात्र उत्सुकता से डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अपनी परीक्षा की तैयारी और स्टडी प्लान को अंतिम रूप दे सकें.

CISCE की ओर से जल्द ही आधिकारिक पोर्टल cisce.org पर ICSE और ISC डेट शीट 2027 जारी की जा सकती है. टाइम टेबल जारी होने के बाद उम्मीदवार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल देख सकेंगे और उसी अनुसार अपनी पढ़ाई की रणनीति बना सकेंगे.

इंग्लिश पेपर 1 और मॉडर्न इंग्लिश का सिलेबस समान

डेटशीट जारी होने से पहले CISCE बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि 'इंग्लिश पेपर 1 (लैंग्वेज)' और 'मॉडर्न इंग्लिश (लैंग्वेज)' दोनों के लिए एक ही कॉमन प्रश्न-पत्र होगा. बोर्ड के अनुसार, दोनों विषयों का सिलेबस एक समान है, इसलिए छात्र बिना किसी दुविधा के अपनी तैयारी कर सकते हैं. 

छात्रों को ये भी सलाह दी गई है कि वो 'ISC साल 2027 परीक्षा के लिए नियम और सिलेबस' में इन इंग्लिश पेपर 1 और मॉडर्न इंग्लिश के लिए निर्धारित सिलेबस का सख्ती से पालन करें.

कैसे डाउनलोड कर सकेंगे 10वीं-12वीं की डेटशीट?

इस महीने कभी भी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए डेटशीट जारी की जा सकती है. ICSE और ISC का टाइम टेबल जारी होने के बाद नीचे बताए गए तरीके को अपनाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'एग्जामिनेशन' सेक्शन शो होगा, उस पर क्लकि करें.
  3. इसके बाद स्क्रीन पर ICSE 2027 या ISC 2027 की डेटशीट का लिंक शो होगा.
  4. उस पर क्लिक करने के बाद आधिकारिक PDF खुलेगी, जिसे वहां से डाउनलोड कर लें.
  5. डेटशीट के जरिए विषय, एग्जाम डेट और परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों की डिटेल्स देख सकेंगे.
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More