App

बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बिहार आने से रोकने की ताकत किसी में नहीं, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान

बाबा बागेश्वर को लेकर विपक्षी दलों में यह चिंता रहती है कि उनके सनातन की एकता के प्रयासों को अगर बल मिल गया तो फिर वे जाति आधारित राजनीति नहीं कर पाएंगे. इसी डर से सभी विपक्षी दल मिलकर बाबा बागेश्वर का विरोध करते हैं.

बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बिहार आने से रोकने की ताकत किसी में नहीं, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान
Image Credit: मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार (Video Grab)

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मंगलवार को मध्य प्रदेश के छतरपुर पहुंचे और वहां उन्होंने बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बिहार आने से रोकने की ताकत किसी में नहीं है. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि बिहार की जनता विरोध करने वालों को जवाब देगी. मिथिलेश तिवारी ने कहा कि वे बिहार के 14 करोड़ लोगों की सुख-समृद्धि की कामना लेकर बागेश्वर धाम पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि देशभर में चल रहे सनातन जागरण अभियान का वह भी हिस्सा बनेंगे. बिहार में बाबा बागेश्वर के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध करने वालों पर उन्होंने जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर को बिहार आने से कोई नहीं रोक सकता. अगर कोई ऐसा करेगा तो बिहार की जनता करारा जवाब देगी. उन्होंने कहा कि जो लोग बाबा बागेश्वर का विरोध कर रहे हैं, वे अल्पज्ञानी हैं. राम और कृष्ण एक ही हैं, इसलिए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के वर्णन पर विवाद नहीं होना चाहिए. मंत्री ने कहा कि बिहार धीरेन्द्र शास्त्री के भव्य स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. वहीं, पप्पू यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश में जब तक पप्पू रहेंगे, तब तक मोदी जी रहेंगे, दिसंबर में बिहार के बक्सर में बागेश्वर सरकार की तीन दिवसीय कथा प्रस्तावित है.

बिहार में जब भी बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम प्रस्तावित होता है, कुछ लोग विरोध करने के लिए आगे आते हैं और फिर ठंडे पड़ जाते हैं. कुछ समय पहले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी बाबा बागेश्वर के पटना आने और कार्यक्रम करने का विरोध किया था. इसके लिए उन्होंने एयरपोर्ट पर ही विरोध प्रदर्शन का ऐलान कर रखा था, लेकिन फिर भी बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम हुआ और सफल कार्यक्रम हुआ था.

इस बार भी दिसंबर में बाबा बागेश्वर का कार्यक्रम प्रस्तावित है और अभी से ही सरगर्मियां तेज होती दिख रही हैं. कुछ लोग उनके कार्यक्रम का विरोध करने की बात कर रहे हैं. हालांकि, यह सब वोट बैंक की पॉलिटिक्स के चलते होता है और इसका बाबा के कार्यक्रम पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है.

छतरपुर से हरीश गुप्ता की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sunil Mishra

Sunil Mishra

इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
Read More