SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CBSE का नया सर्कुलर जारी, अब सिर्फ रटने से नहीं मिलेंगे अच्छे नंबर; 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर!

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नया मूल्यांकन प्रक्रिया संबंधी सर्कुलर जारी किया है, जिससे इशारा मिलता है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सिर्फ रटना काफी नहीं होगा. सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कॉपी चेकिंग के तरीके में बदलाव हो सकता है.

Written By Simran Singh
Published: Nov 21, 2026, 12:11 IST | Updated: Nov 21, 2026, 13:12 IST
Join

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम अपडेट है. सीबीएसई ने परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से जुड़े नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सर्कुलर के मुताबिक, अब छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन सिर्फ किताबी ज्ञान और याद किए गए जवाबों के आधार पर नहीं होगा, बल्कि उनकी समझ, सोचने की क्षमता और विषयों को व्यावहारिक रूप से समझने की योग्यता पर भी जोर दिया जाएगा. 

रटने से आगे बढ़कर समझ और सोच पर होगा जोर

इसका मतलब है कि बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल करने के लिए छात्रों को सिर्फ किताबों के जवाब रटने तक सीमित नहीं रहना होगा. उन्हें विषयों को समझने, उनका विश्लेषण करने और अपने ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों में लागू करने की क्षमता भी विकसित करनी होगी. ये नई शिक्षा नीति (NEP) के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें रटने के बजाय समझ और कौशल आधारित शिक्षा पर जोर दिया गया है.

सीबीएसई के नए सर्कुलर में साफ तौर पर लिखा हुआ है कि आगामी बोर्ड परीक्षओं की कॉपियां की चेकिंग करने के दौरान वैचारिक समझ,  ज्ञान के व्यावहारिक अनुप्रयोग और तार्किक सोच पर अधिक जोर दिया जाएगा. सिर्फ ऐसे जवाबों को महत्व नहीं दिया जाएगा, जो बुक से रटते हुए लिखा हुआ लगे, बल्कि विषयों की स्पष्ट समझ को दिखाने वाले जवाब को ज्यादा महत्व मिल सकता है. 

क्या CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 में एग्जाम पैटर्न बदलेगा?

CBSE के सर्कुलर जारी होने के साथ ही, 10वीं-12वीं के छात्रों के बीच एक सवाल बना हुआ है कि क्या आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए सीबीएसई एग्जाम पैटर्न भी चेंज करने वाला है? हालांकि, सीबीएसई के नए सर्कुलर में बोर्ड परीक्षा के एग्जाम पैटर्न के बदलाव को लेकर कोई ऐलान शामिल नहीं है. बोर्ड द्वारा मूल्यांकन सुधारों पर चर्चा की जा सकती है. वहीं, सिटी कोऑर्डिनेटर सुमंत कुमार का कहना है कि बोर्ड की ओर से असेसमेंट स्ट्रक्चर को NEP 2020 के अनुरूप तैयार किया जा रहा है. 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं कब से शुरू होनी हैं?

हाल ही में, सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी. उसके मुताबिक, 10वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 16 फरवरी 2027 होगी और 9 मार्च 2027 तक जारी रहेगी. कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी 2027 से शुरू होगी. अलग-अलग स्ट्रीम के लिए एग्जाम तिथि अलग तय की गई है, 9 अप्रैल 2027 तक ये परीक्षाें जारी रहेंगी.

ये भी पढ़ें- IIT Kharagpur के 75 साल पूरे, PM मोदी ने छात्रों को दिया 2047 का लक्ष्य, बोले- 100 साल पर विकसित हो भारत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES