App

MP के पन्ना में ऑटो ड्राइवर को मिला 3.17 कैरेट का हीरा, डायमंड मिलने पर कितनी होती है वास्तविक कमाई, क्या है नीलामी की प्रक्रिया और टैक्स का गणित

ऑटो चालक सोनू रैकवार को मध्य प्रदेश के पन्ना में 3.17 कैरेट का हीरा मिला है, इससे उनकी किस्मत चमक उठी है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हीरा मिलने पर खनिक की कमाई कितनी होती है?

MP के पन्ना में ऑटो ड्राइवर को मिला 3.17 कैरेट का हीरा, डायमंड मिलने पर कितनी होती है वास्तविक कमाई, क्या है नीलामी की प्रक्रिया और टैक्स का गणित
Image Credit: MP के पन्ना में ऑटो ड्राइवर को मिला 3.17 कैरेट का हीरा (AI IMAGE)

कहते हैं कि जब ऊपर वाला देता हैं, तो छप्पर फाड़ कर देता है. कुछ ऐसा ही हुआ है ऑटो चालक सोनू रैकवार के साथ. उन्हें खदान में 3.17 कैरेट का हीरा मिला, जिसे  बीते दिन (20 नवंबर, 2026) हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है. लेकिन, क्या आप ये जानते हैं कि आखिर डायमंड मिलने पर कितनी कमाई होती है और नीलामी की प्रक्रिया क्या है? नहीं, तो आइए इस खबर में आसान भाषा में ये जरूरी चीजें समझते हैं-

ऑटो चालक सोनू रैकवार को मिला 3.17 कैरेट का हीरा

मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को 3.17 कैरेट का हीरा मिला. हीरा पारखी अनुपम सिंह की माने, तो हीरे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए या उससे भी अधिक हो सकती है. वहीं, सोनू ने जानकारी दी कि उन्हें कुछ समय से रात में सोने के दौरान हीरा मिलने के सपने दिख रहे थे. जब वे उठते, तो बस यही सोचते कि काश उनका हीरे मिलने का सपना किसी तरह से सच हो जाए. बस फिर क्या था, सोनू ने कार्यालय से एक जमीन लीज पर ली और और रानीपुर इलाके में उथली खदान (कम गहरी, shallow mine) शुरू कर दी. करीब 15 दिन की मेहनत के बाद सोनू को करीब 3.17 कैरेट का हीरा मिला और उनकी किस्मत पलट गई.

डायमंड मिलने पर कितनी होती है वास्तविक कमाई?

पन्ना में सिर्फ 200 रुपये देकर हीरे की खदान का एक छोटा सा हिस्सा लीज पर लिया जा सकता है और मिट्टी खोद कर हीरा ढूंढा जा सकता है. हीरों का शहर कहे जाने वाले पन्ना में बड़े पैमाने पर होने वाली माइनिंग के अलावा, छोटे और उथले हीरे के प्लॉट को निजी तौर पर लीज पर लेने की एक पुरानी परंपरा है. खुदाई के दौरान अगर कोई हीरा मिलता है, तो उसे सरकारी अधिकारियों के पास जमा कराना होता है. 

पन्ना जिला प्रशासन उथली खदानों से मिले हीरों की नीलामी के लिए नोटिस जारी करता है. बता दें कि हीरे की कुल कीमत और खनिक (Miner) को मिलने वाले पैसे के बीच अंतर होता है. इन खदानों से निकलने वाले हीरों की नीलामी सरकारी प्रक्रिया के माध्यम से की जाती है. लागू रॉयल्टी, टैक्स और अन्य कटौतियां पत्थर खोजने वाले व्यक्ति को मिलने वाली राशि को कम कर सकती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो