SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CBSE का बड़ा कदम: अब रटना छोड़ तकनीक को करीब से समझेंगे छात्र, बोर्ड के 'एक्सपीरियंस सेंटर' में ऐसे मिलेगी एंट्री

CBSE Experience Center Opening Date: अब सिर्फ किताबी पढ़ाई के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि शिक्षा के नए सिस्टम के तहत छात्रों को विज्ञान और तकनीक का अनुभव हासिल करने का भी मौका मिलेगा. सीबीएसई के 'एक्सपीरियंस सेंटर' में कैसे एंट्री मिलेगी?

Written By Simran Singh
Published: Nov 02, 2026, 10:23 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 11:46 AM IST
Join

CBSE Experience Center Entry Process: समय के साथ पढ़ने और पढ़ाने, दोनों तरीकों में बदलाव किया जा रहा है. एजुकेशन सिस्टम में बड़े बदलाव की दिशा के साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने खास कदम उठाया है. छात्रों को थ्योरिटिकल पढ़ाई के अलावा प्रैक्टिकल ज्ञान देने की पहल की जा रही है. स्टूडेंट्स विज्ञान, तकनीक और शिक्षा में हो रहे बदलावों को करीब से जान सके, इसके लिए बोर्ड की ओर से एक खास एक्सपीरियंस सेंटर का निर्माण किया गया है. 

द्वारका में सीबीएसई का कार्यालय है जहां पर एक्सपीरियंस सेंटर को तैयार किया गया है. यहां पर छात्रों को नई तरह की जानकारी हासिल होगी. तकनीकी दुनिया के बारे में जानेंगे और कई सारी एक्टिविटी को बहुत पास से समझेंगे. इस सेंटर का उद्देश्य स्टूडेंट्स को सिर्फ पढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें गहराई के साथ विज्ञान और टेक्नोलॉजी की दुनिया से जोड़ना है. 

सीबीएसई के एक्सपीरियंस सेंटर में कैसे होगी एंट्री?

सीबीएसई के एक्सपीरियंस सेंटर में छात्रों को जाने का मौका मिलेगा. 3 नवंबर से 30 नवंबर तक के बीच में सिर्फ बोर्ड से संबंधित स्टूडेंट्स को एंट्री मिल सकेगी. इसमें जाना है तो स्कूल के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है. 1 नवंबर से ही एंट्री के रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन बुकिंग चालू है. यहां ले जाने के लिए स्कूल की ओर से उपलब्ध तारीख और समय तय किया जाएगा. 

CBSE एक्सपिरिएंस सेंटर में क्या सीखेंगे छात्र?

सीबीएसई का कहना है कि छात्रों को एक्सपीरियंस सेंटर जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए. यहां पर स्टूडेंट्स को क्लासरूम में पढ़ाई जाने वाली बातों को एक नए तरीके में समझाया जाएगा, जिससे छात्रों की रुचि विज्ञान और तकनीक के प्रति बढ़ सकती है. इस सेंटर में शिक्षा के प्राचीन इतिहास से लेकर मॉर्डन डिजिटल क्लास से लेकर टेक्नोलॉजी तक के बारे में जानकारी दी जाएगी.

कैसे करें एंट्री के लिए बुकिंग?

सीबीएसई स्कूल को बोर्ड के एक्सपिरिएंस सेंटर जाने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाना होगा. यहां पर परीक्षा संगम का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करने के बाद स्कूल खंड में जाए और वहां पर सीबीएसई एक्सपीरियंस सेंटर का ऑप्शन मिलेगा. 

इसके बाद स्कूल को अपना संबद्धता नंबर और ओसीएस पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा. इसके बाद अपने अनुसार स्कूल टाइम और तारीख का चयन करने के साथ बुकिंग कर सकेंगे. स्कूल को इस बात का ध्यान रखना है कि उपलब्ध स्लॉट और स्टूडेंट्स की संख्या के साथ स्लॉट मैच हो रहा है या नहीं. टीचर्स के साथ ज्यादा से ज्यादा 60 लोगों को ही एंट्री मिलेगी. सीबीएसई एक्सपिरिएंस सेंटर में एंट्री की बुकिंग के लिए इस डायरेक्ट लिंक (cbseyatra.in) पर क्लिक कर सकते हैं.

ये भी पढे़ं- CBSE Curriculum 2026-27: सीबीएसई ने 9वीं-10वीं के सिलेबस में किए बड़े बदलाव, हटा दिए ये 3 सब्जेक्ट्स

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES