App

CBSE Curriculum 2026-27: सीबीएसई ने 9वीं-10वीं के सिलेबस में किए बड़े बदलाव, हटा दिए ये 3 सब्जेक्ट्स

CBSE Curriculum 2026-27: सीबीएसई की ओर से कक्षा 9वीं-10वीं के सिलेबस में किए बड़े बदलाव उन छात्रों के लिए शामिल हैं जो 2026-27 शैक्षणिक सत्र में कक्षा 9 में पढ़ रहे हैं और आगामी सत्र में कक्षा 10 में जाएंगे.

CBSE Curriculum 2026-27: सीबीएसई ने 9वीं-10वीं के सिलेबस में किए बड़े बदलाव, हटा दिए ये 3 सब्जेक्ट्स

CBSE Curriculum 2026-27: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत भारत में शिक्षा को एक नई दिशा के साथ शुरू करने की पहल जारी है. एजुकेशन सिस्टम लगातार काम कर रहा है और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) भी इस बात का खास ध्यान दे रहा है. बोर्ड की ओर से सीबीएसई कक्षा 9वीं और 10वीं के करिकुलम को रिवाइज्ड किया गया है जिसमें बदलाव करते हुए तीन सब्जेक्ट को हटाने का निर्णय लिया गया है.

सीबीएसई बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं के पाठ्यक्रम और शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 10वीं के सिलेबस में खास बदलाव किए हैं. बोर्ड की ओर से इस करिकुलम का खास संशोधन एक नई योजना पर आधारित है. स्कीम ऑफ स्टडी के तहत छात्रों के सिलेबस को सिर्फ मॉर्डन बनाने की राह नहीं, बल्कि व्यावहारिक बनाने की तैयारी भी है.  

पाठ्यक्रम से कुछ विषयों को हटाने का फैसला

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 9वीं के करिकुलम को रिवाइज्ड करते हुए कक्षा 9वीं और 10वीं के सिलेबस में बदलाव करने का फैसला लिया है. इसके तहत कक्षा 9वीं के पाठ्यक्रम में अब कुछ विषय हिस्सा नहीं रहेंगे, जिसके साथ ही कक्षा 10वीं के दौरान भी उन सब्जेक्ट को नहीं दिखा जाएगा और छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2027-28 पिछली 10वीं कक्षाओं से अलग सब्जेक्ट वाला हो सकता है.

कक्षा 9वीं के पाठ्यक्रम से कौन से सब्जेक्ट हटे?

सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 के छात्रों के पाठ्यक्रम में इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी सब्जेक्ट, कंप्यूटेशनल थिंकिंग (CT) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े मॉड्यूल को भी हटा दिया है. जब ये छात्र पास होने के बाद कक्षा 10वीं में 2027-28 सत्र के लिए जाएंगे तो उनके पाठ्यक्रम में पर्यावरण शिक्षा को शामिल नहीं किया जाएगा.

अब कक्षा 9वीं में कौन-कौन से सब्जेक्ट रहेंगे?

  1. भाषा R1 
  2. भाषा R2 
  3. भाषा R3
  4. गणित 
  5. विज्ञान 
  6. आर्ट या कला शिक्षा
  7. सामाजिक विज्ञान 
  8. शारीरिक शिक्षा और कल्याण 
  9. वोकेशनल एजुकेशन

कहां से देखें अपडेट पाठ्यक्रम की डिटेल्स

सीबीएसई द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 2027-28 के लिए कक्षा 10वीं के पाठ्यक्रम में किए गए संशोधनों के तहत जिन विषयों को हटाने या बदलने की घोषणा की गई है, उनकी विस्तृत और आधिकारिक सूची के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जा सकते हैं. स्टूडेंट्स चाहें तो अपने स्कूल के शैक्षणिक पोर्टल या सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट से 'स्कीम ऑफ स्टडीज' डाउनलोड करके भी सटीक विषयों की सूची देख सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More