App

अब तक स्क्रीन पर देखा था, अब आंखों के सामने दिखेगा थ्रिल: डिटेक्टिव बूमराह लाइव के लिए हो जाइए तैयार

जिस डिटेक्टिव बूमराह की रहस्यमयी आवाज और दिमाग हिला देने वाले केसेज को आप अब तक अपने फोन या लैपटॉप की स्क्रीन पर देखते आ रहे थे, अगर वही आपके ठीक सामने आकर खौफनाक दास्तान सुनाने लगे तो क्या माहौल होगा.

अब तक स्क्रीन पर देखा था, अब आंखों के सामने दिखेगा थ्रिल: डिटेक्टिव बूमराह लाइव के लिए हो जाइए तैयार
Image Credit: 25 से ज्यादा अनसुलझे केस और अब एक लाइव थ्रिलर (फाइल फोटो)

अगर आप इंडियन मिस्ट्री और सस्पेंस कंटेंट के फैन हैं, तो 'डिटेक्टिव बूमराह' नाम से आप जरूर वाकिफ होंगे. मशहूर स्टोरीटेलर, एक्टर और फिल्ममेकर सुधांशु राय अपने आइकोनिक कैरेक्टर 'डिटेक्टिव बूमराह' को पहली बार स्क्रीन से निकालकर सीधे स्टेज पर ला रहे हैं. इस बार का हैलोवीन सिर्फ डरावने कपड़ों और कद्दू के चिरागों तक सीमित नहीं रहने वाला है, बल्कि दिल्ली में असली सस्पेंस का धमाका होने जा रहा है. आइए आपको बताते हैं कि 1 नवंबर को दिल्ली के NSIC ग्राउंड्स में क्या खास होने वाला है.

अब तक ऑडियो सीरीज, डिजिटल वीडियोज और OTT शोज में राज करने के बाद यह कैरेक्टर अब थिएटर और लाइव परफॉर्मेंस की दुनिया में कदम रख रहा है. दिल्ली में होने जा रहे HorrorCon 2026 में 'Detective Boomrah Live' ऑर्गनाइज होने जा रहा है. इस फेस्टिवल के 'गीक जोन' में होने वाला यह शो कैरेक्टर का सबसे पहला लाइव स्टोरीटेलिंग एक्ट होगा. इसका मतलब यह है कि दर्शक पहली बार किसी थ्रिलर केस को बनते, उलझते और सुलझते हुए अपनी आंखों के सामने एकदम लाइव एक्सपीरियंस करेंगे.

25 से ज्यादा केस और टाइम ट्रैवल का दिमाग

डिटेक्टिव बूमराह कोई साधारण जासूस नहीं है, जो सिर्फ चोरी या कत्ल की गुत्थियां सुलझाता हो. सुधांशु राय द्वारा क्रिएट किया गया यह कैरेक्टर अब तक 25 से ज्यादा ऐसे केसेज को हैंडल कर चुका है, जिन्हें सुनकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. पैरेलल यूनिवर्स की अजीबोगरीब घटनाएं हों, टाइम ट्रैवल के पेचीदा लूप्स हों या फिर ऐसी अजीब शक्तियां जिन्हें हमारी साइंस भी नहीं समझ पाती, बूमराह हर बार सच को ढूंढ ही निकालता है. यही वजह है कि साइंस फिक्शन, हॉरर और सुपरनेचुरल कंटेंट पसंद करने वाले युवाओं के बीच इस कैरेक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन चुकी है.

 

 

स्क्रीन पर मचा चुका है तहलका, अब नई फिल्म का इंतजार

डिटेक्टिव बूमराह का सफर सिर्फ ऑडियो कहानियों तक सीमित नहीं रहा. जब इसकी लोकप्रियता बढ़ी, तो 'Detective Boomrah and the Missing Man' के नाम से एक OTT वेब सीरीज रिलीज की गई, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया. सुधांशु राय ने अपनी आने वाली फिल्म 'Detective Boomrah and the Killer' का पहला लुक भी रिवील किया है, जो बहुत जल्द रिलीज होने वाली है. लेकिन फिल्म के आने से पहले ही लाइव स्टेज पर बूमराह का अवतार देखना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. यह लाइव शो इस फिक्शनल यूनिवर्स को डिजिटल और OTT प्लेटफॉर्म्स से काफी आगे ले जाने वाला है.

सुधांशु राय ने क्या कहा?

इस अनूठे एक्सपेरिमेंट को लेकर स्टोरीटेलर और एक्टर सुधांशु राय बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि डिटेक्टिव बूमराह का मकसद हमेशा से उन रहस्यों की पड़ताल करना रहा है जो हमारी सोच और असलियत की सीमाओं को चुनौती देते हैं. चाहे बात भूत-प्रेत से जुड़ी घटनाओं की हो या फिर किसी दूसरे आयाम की, बूमराह के केस दर्शकों को एक अनजान दुनिया में ले जाते हैं. सुधांशु ने बताया कि HorrorCon जैसे माहौल में बूमराह को लाइव दर्शकों के बीच लाना एक कमाल का अनुभव होगा, क्योंकि यहां रियल टाइम में सस्पेंस को बिल्ड किया जाएगा और दर्शक भी इस कहानी का एक हिस्सा महसूस करेंगे.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More