)
CBSE Class 10 Maths Sample Paper 2026-27: इस बार कक्षा 10वीं के छात्र जो बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनकी तैयारी शुरू हो गई है. आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स की ओर से स्टडी प्लान तैयार कर लिया गया है. अगर आप भी उन छात्रों में से हैं जो 100 प्रतिशत रिजल्ट के साथ तैयारी कर रहे हैं और 95 से ज्यादा प्रतिशत अंक हासिल करना चाहते हैं, तो फटाफट से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जारी किए गए सैंपल पेपर भी एक बार नजर मार लीजिए. सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए गणित का सैंपल पेपर जारी कर दिया है.
कक्षा 10 का गणित (बेसिक) सैंपल प्रश्न पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जारी किया जा चुका है. इसके साथ ही प्रश्न पत्र और मार्किंग स्कीम समेत एग्जाम पैटर्न का पूरा पता चलता है.
नहीं, सीबीएसई की ओर से अभी तक 2027 के लिए कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा की डेटशीट को जारी नहीं किया गया है. उम्मीद है कि जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर दसवीं की डेटशीट जारी हो जाएगी. हालांकि, पिछले कुछ साल के ट्रेंड के हिसाब से फरवरी-मार्च में सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थी.
सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर बोर्ड स्पष्ट कर चुका है कि सत्र 2026-27 के लिए प्रश्न पत्र के डिजाइन और मूल्यांकन पैटर्न में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.
आमतौर पर CBSE कक्षा 10 के छात्रों के मन में साइंस और गणित सब्जेक्ट को लेकर ज्यादा टेंशन रहती है. सीबीएसई ने गणित का सैंपल पेपर 2026-27 जारी किया है जिसे डाउनलोड किया जा सकता है. कक्षा 10वीं के गणित सैंपल पेपर के जरिए परीक्षा पैटर्न को समझ सकेंगे और बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए स्टडी प्लान तैयार कर सकेंगे.
CBSE कक्षा 10वीं गणित सैंपल पेपर 2026-27 को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. नीचे की ओर आंसर की और प्रश्न पत्र को डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है.