SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CAT 2026 Exam Tips: 29 नवंबर को कैट परीक्षा, कितने स्कोर लाने से होंगे पास? फटाफट जान लें लास्ट मिनट टिप्स

CAT 2026 Exam Last Minute Tips: मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए CAT परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. एग्जाम में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में परीक्षा से पहले कुछ जरूरी टिप्स और ट्रिक्स जान लीजिए.

Written By Simran Singh
Published: Nov 28, 2026, 08:04 IST | Updated: Nov 28, 2026, 10:18 IST
Join

CAT 2026 Exam Last Minute Tips: IIM अहमदाबाद, बेंगलुरु और कलकत्ता जैसे टॉप मैनेजमेंट संस्थानों में दाखिला पाने का सपना हजारों युवा देखते हैं. 29 नवंबर 2026 को होने वाली CAT परीक्षा के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है. ऐसे में आखिरी कुछ घंटों में अपनी तैयारी को मजबूत कर लेना चाहिए. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी होगा कि उन्हें उन सवालों का चयन करना होगा, जो ज्यादा से ज्यादा अंक दिला सकते हैं. इसके अलावा किसी नए सिलेब्स या टॉपिक को अब देखने की गलती न करें.

IIM अहमदाबाद के पूर्व छात्र और CAT मेंटर मलय रे ने कैट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए लास्ट मिनट टिप्स शेयर किया है. उन्होंने परीक्षा से जुड़ी खास स्ट्रैटेजी बताई है. आइए जानते हैं कि एग्जाम से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैसे एक अच्छा परसेंटाइल हासिल कर IIM अहमदाबाद में एडमिशन मिल सकता है?

CAT परीक्षा में पास होने की क्या स्ट्रैटेजी?

मलय रे के अनुसार, CAT परीक्षा में 100 परसेंटाइल हासिल करना उन उम्मीदवारों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो IIM अहमदाबाद जैसे शीर्ष संस्थान में दाखिला पाना चाहते हैं. इसके लिए परीक्षा के दौरान सही सवालों का चयन करना बेहद जरूरी है. उम्मीदवारों को सवालों की संख्या के बजाय अपनी सटीकता और संभावित स्कोर पर ध्यान देना चाहिए. आसान सवालों को पहचानकर पहले हल करना और कठिन सवालों पर जरूरत से ज्यादा समय न गंवाना बेहतर रणनीति हो सकती है. अगर आप 100 परसेंटाइल का लक्ष्य रख रहे हैं, तो अनुमानित स्कोर 140 से 160 के बीच रखने की सलाह दी गई है.

IIM अहमदाबाद में एडमिशन के लिए 100 परसेंटाइल का टारगेट

IIM अहमदाबाद में एडमिशन के लिए 100 या उससे अधिक स्कोर हासिल करने का लक्ष्य रखना जरूरी है. जनरल इंजीनियर मेल (GEM) कैटेगरी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए करीब 99.85 या उससे अधिक परसेंटाइल होना चाहिए. हालांकि, कैट कट ऑफ के बाद ही ये कंफर्म हो सकेगा कि कितने परसेंटाइल वाले को एडमिशन मिल सकता है.

कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?

परीक्षा में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं. ऐसे में उम्मीदवारों को किसी भी तरह की नई तैयारी शुरू करने से बचना चाहिए. इस समय लंबे मॉक टेस्ट हल करना भी सही रणनीति नहीं होगी. इसके बजाय अब तक पढ़े गए टॉपिक्स का हल्का रिवीजन करें और खुद को मानसिक रूप से परीक्षा के लिए तैयार रखें.

परीक्षा के दौरान किसी एक सवाल पर ज्यादा समय बर्बाद न करें. अगर किसी सवाल का जवाब समझने या हल करने में अधिक समय लग रहा है, तो उसे छोड़कर आगे बढ़ना बेहतर होगा. कई बार उम्मीदवारों को लगता है कि उन्हें किसी सवाल का जवाब आता है, इसलिए वो उसे हल करने में जरूरत से ज्यादा समय लगा देते हैं. ऐसा करने से दूसरे आसान सवाल छूट सकते हैं. इसलिए सवालों का चयन सोच-समझकर करें और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें.

ये भी पढ़ें- रोबोटिक्स, AI या स्पेस टेक में बनाना है करियर? IIT में 2027 से खुलेंगे नए अवसर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES