App

रोबोटिक्स, AI या स्पेस टेक में बनाना है करियर? IIT में 2027 से खुलेंगे नए अवसर

IIT New Courses: साल 2027 से IITs में इन तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े नए कोर्स शुरू करने और करीब 6,000 नई सीटें जोड़ने की तैयारी है. इससे छात्रों को BTech से PhD तक पढ़ाई के नए अवसर मिल सकते हैं.

रोबोटिक्स, AI या स्पेस टेक में बनाना है करियर? IIT में 2027 से खुलेंगे नए अवसर

IIT New Courses 2027: देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में एडमिशन पाने के लिए क्या आप भी जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. जेईई मेन और एडवांस्ड में टॉप रैंक हासिल करके आईआईटी में एडमिशन पाना चाहते हैं? तो ऐसे में आप नए कोर्स को चुनने का सोच सकते हैं. IIT में इन उभरते तकनीकी क्षेत्रों में पढ़ाई के अवसर बढ़ाने की तैयारी है. 2027 में टेक्नोलॉजी क्षेत्र में करियर बनाने के ऑप्शन के साथ नए कोर्सों को पेश किया जा सकता है.

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्र में जिन उम्मीदवारों को करियर बनाना है, उनके लिए आईआईटी की ओर से नए कोर्स शामिल किए जा सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि IITs में साल 2027 से लगभग 6,000 नई स्पेशलाइज्ड सीटें जोड़ी जा सकती हैं.

IIT में किन विषयों की बढ़ेंगी सीटें? 

दरअसल, आईआईटी में नए कोर्स जोड़ने की दिशा से एक प्रस्तावित योजना पेश किया और उसके तहत नई कुल 6,000 सीटें शामिल की जा सकती है. रोबोटिक्स और फिजिकल AI कोर्स के लिए 5,000 सीटें और स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 1,000 नई सीटें जोड़ने की प्लानिंग की जा रही है.

BTech से PhD तक के लिए ऑप्शन

नए कोर्सों के विस्तार के साथ छात्रों को BTech, पोस्टग्रेजुएट और PhD डिग्री हासिल करने तक की पढ़ाई के लिए संस्थान की ओर से नए कोर्स के ऑप्शन्स दिए जाएंगे. इससे युवाओं को आगामी तकनीक के साथ रूबरू किया जाएगा और वो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहतर करियर बना सकेंगे. 

  • BTech: 2,500 सीटें 
  • मास्टर डिग्री: 1,200 सीटें 
  • PhD: 1,300 सीटें

बात करें स्पेस टेक्नोलॉजी की तो उसके लिए 1,000 नई सीटों का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे स्पेस टेक्नोलॉजी में करियर बनाने का सपना पूरा हो सकता है. इस कोर्स के जरिए छात्र, सैटेलाइट, स्पेसक्राफ्ट, रॉकेट सिस्टम और अंतरिक्ष से जुड़ी मॉर्डन टेक्नोलॉजी पर काम कर सकेंगे. 

नए कोर्स के प्रस्ताव का क्या है उद्देश्य? 

IITs में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नए कोर्स शुरू करने का मकसद छात्रों को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना है. इन कोर्स के जरिए स्टूडेंट्स को उभरती तकनीकों की गहरी समझ विकसित करने और उनमें विशेषज्ञता हासिल करने का अवसर मिल सकेगा. इससे वो इन क्षेत्रों में पढ़ाई, रिसर्च और करियर के नए विकल्प तलाश सकेंगे. 

देश में एडवांस टेक्नोलॉजी की शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में इस प्रस्ताव को अहम माना जा रहा है. पारंपरिक इंजीनियरिंग ब्रांच से आगे बढ़कर नई तकनीकों में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए रोबोटिक्स, AI और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में पढ़ाई के नए अवसर खुल सकते हैं.

IITs में साल 2026 में कौन से नए कोर्स जुड़े?

देश के कई IITs ने बदलती तकनीकी जरूरतों को देखते हुए इस साल नए कोर्स की शुरुआत की है. साल 2026 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, स्पेस टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, डेटा साइंस और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग जैसे विषय शामिल किए गए हैं. इन नए कोर्स की पहल के साथ IIT मद्रास, IIT हैदराबाद और IIT जोधपुर सहित कई संस्थानों का हिस्सा रहा, जिन्होंने इन नए कोर्सों को UG और PG स्तर पर जोड़ा है. वहीं, अब IITs में नए स्पेशलाइज्ड कोर्स और सीटों के विस्तार की शुरुआत 2027 से करने की योजना है, लेकिन अभी इसे लेकर विस्तार से जानकारी सामने आना बाकी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More