App

AI और Machine Learning में बनाना है करियर? IIT दिल्ली दे रहा मौका; योग्यता, फीस और आवेदन का तरीका

AI and Machine Learning Course: आईआईटी दिल्ली की ओर से नए कोर्स की शुरुआत की गई है जिसके तहत युवाओं के पास एआई और मशीन लर्निंग कोर्स में करियर बनाने का मौका मिल सकता है.

AI और Machine Learning में बनाना है करियर? IIT दिल्ली दे रहा मौका; योग्यता, फीस और आवेदन का तरीका

AI and Machine Learning Course: देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ा मौका दिया है. संस्थान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग फॉर इंडस्ट्री सर्टिफिकेट प्रोग्राम का 9वां बैच शुरू किया है, जिसके लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस कोर्स के जरिए युवाओं को एआई की दुनिया में कदम रखने और करियर को नई ऊंचाई देने का बेहतरीन अवसर मिल सकता है.

आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ये कोर्स न सिर्फ टेक प्रोफेशनल्स के लिए, बल्कि नॉन-कंप्यूटर साइंस बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए भी डिजाइन किया गया है. इसके माध्यम से जटिल एल्गोरिदम को आसानी से समझा जा सकता है. संस्थान का कहना है कि थ्योरी और प्रैक्टिकल अनुभव के बेहतरीन मेल से उम्मीदवार इंजीनियरिंग, ई-कॉमर्स, पावर और पॉलिसी-मेकिंग जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में AI और ML तकनीकों का प्रभावी इस्तेमाल सीख सकेंगे.

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग फॉर इंडस्ट्री सर्टिफिकेट प्रोग्राम के 9वें बैच के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें आईआईटी दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां पर आवेदन का डायरेक्ट लिंक मिलेगा जिसके माध्यम से आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकेंगे. 

कब से शुरू होगा कोर्स?

आईआईटी दिल्ली के इस एआई और मशीन लर्निंग कोर्स की शुरुआत 9 जनवरी 2027 से होगी और 10 जुलाई 2027 को समाप्त हो जाएगी. ये पूरा कोर्स 6 महीने की अवधि के साथ रहेगा. इस दौरान हर शनिवार सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक क्लासेस होंगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी विषय और मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जिनके पास (10+3) या (10+2+3) डिप्लोमा सर्टिफिकेट है वो भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, उन आवेदकों के आवेदन को ही प्राथमिकता दी जाएगी जिनका अनुभव ज्यादा बेहतर है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More