भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /UGC NET vs SET vs PhD: रिसर्च में करियर या सिर्फ पढ़ानी है क्लास? प्रोफेसर बनने का कौन सा है आसान और सही रास्ता, समझिए पूरा गणित

UGC NET vs SET vs PhD: रिसर्च में करियर या सिर्फ पढ़ानी है क्लास? प्रोफेसर बनने का कौन सा है आसान और सही रास्ता, समझिए पूरा गणित

UGC NET vs SET vs PhD: क्या आप यूजीसी एनईटी, एसईटी और पीएचडी के बीच का फर्क जानते हैं, क्या पता है कि किसे करने से करियर का कौन सा रास्ता खुलता है? भविष्य के लिए कौन ऑप्शन करियर और कौन सा रिसर्च के लिए सही है? आइए जानते हैं.

Written BySimran Singh
Published: Oct 26, 2026, 05:44 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 06:54 AM IST
joinshare
UGC NET vs SET vs PhD: रिसर्च में करियर या सिर्फ पढ़ानी है क्लास? प्रोफेसर बनने का कौन सा है आसान और सही रास्ता, समझिए पूरा गणित

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

UGC NET vs SET vs PhD: छात्र अक्सर सोचते हैं कि करियर की प्लानिंग 10वीं या 12वीं में ही तय हो जाती है, लेकिन कई बार कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ये तय करना पड़ता है कि हम किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं. वहीं, जब बात आती है किसी कॉलेज में प्रोफेसर बनने की तो अक्सर इससे संबंधित कोई न कोई सवाल रहता है कि कैसे किसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बन सकते हैं. आमतौर पर छात्रों को यूजीसी नेट, सेट और पीएचडी एक ही लगता है लेकिन असल में तीनों एक दूसरे से अलग हैं. 

आसान शब्दों में समझाएं तो NET और SET एक प्रतियोगी पात्रता परीक्षाएं हैं, जबकि पीएचडी एक डिग्री है. हालांकि, तीनों की अपनी खासियत और मान्यता हैं. अगर हमें रिसर्च में करियर में बनाना है या किसी कॉलेज में प्रोफेसर बनना है तो कौन सा रास्ता सबसे बेस्ट और आसान रहेगा? आइए जानते हैं.

क्या है UGC NET?

यूजीसी एनईटी एक राष्ट्रीय प्रतियोगी पात्रता परीक्षा है जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है. इस परीक्षा का आयोजन हर साल दो बार किया जाता है. इस एग्जाम में वो योग्य उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल करना चाहते हैं. ऐसे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में टॉप रैंक हासिल करते हैं वो जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल कर पाते हैं और इसके तहत सरकार उन्हें PhD करने के दौरान प्रति माह करीब 37 हजार से 42 हजार तक की फेलोशिप देती है.

SET या SLET क्या होता है?

स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) या स्टेट लेवल एलिजिबिलिटी टेस्ट (SLET) एक राज्य स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन संबंधित राज्य की एजेंसी द्वारा किया जाता है. इस परीक्षा में वो योग्य उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं, लेकिन इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को सिर्फ उसी राज्य की यूनिवर्सिटी या कॉलेज में नौकरी हासिल करने का मौका मिल सकता है, जबकि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) के तहत उम्मीदवारों को देश के किसी भी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आवेदन का मौका मिलता है. एसईटी को एनईटी की तुलना में एक सबसे आसान रास्ता माना जाता है. हालांकि, इसमें टॉप रैंक हासिल करने वालों को नेशनल लेवल की JRF फेलोशिप का फायदा नहीं मिलता है.

PhD क्या है?

यूजीसी एनईटी या एसईटी की तरह पीएचडी कोई एलिजिबिलिटी टेस्ट नहीं, बल्कि एक डिग्री कोर्स है जिसे हायर एजुकेशन के तहत किया जाता है. इसे एक सर्वोच्च रिसर्च डिग्री भी कहा जाता है. इसके तहत मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद किसी एक खास विषय पर करीब 3 से 5 साल तक के लिए एक गहरी रिसर्च के साथ करना पड़ता है. पीएचडी की डिग्री हासिल करने के बाद उम्मीदवार को किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाने का मौका मिलता है. किसी एक सब्जेक्ट में गहरी समझ वाले को पीएचडी के बाद यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का मौका मिलता है. UGC नियमों के अनुसार यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने के लिए PhD डिग्री होना जरूरी है. 

सीधे और आसान शब्दों में कहें तो अगर आप अपने ही राज्य के कॉलेजों में पढ़ाना चाहते हैं, तो SET का चयन करें. वहीं, अगर आप पूरे देश में कहीं भी प्रोफेसर बनने का अवसर तलाश रहे हैं, तो UGC NET सबसे सही ऑप्शन है. इसके अलावा, अगर आपकी रुचि किसी खास विषय में गहन शोध करने की है, तो आप PhD का रास्ता चुन सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 2 नहीं, 1 साल में ही मिल जाएगी MBA की डिग्री! IIM उदयपुर की नई पहल, इस नए कोर्स में क्या है खास?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Education
Higher Education