भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /एजुकेशन
  • /2 नहीं, 1 साल में ही मिल जाएगी MBA की डिग्री! IIM उदयपुर की नई पहल, इस नए कोर्स में क्या है खास?

2 नहीं, 1 साल में ही मिल जाएगी MBA की डिग्री! IIM उदयपुर की नई पहल, इस नए कोर्स में क्या है खास?

MBA Course in 1 Year: अगर आप दो साल के मैनेजमेंट कोर्स में दाखिला नहीं लेना चाहते हैं और सिर्फ 1 साल में ही एमबीए करना चाहते हैं, तो आईआईएम उदयपुर के नए एमबीए कोर्स के बारे में जान सकते हैं. आइए फीस, योग्यता से लेकर सब कुछ जानते हैं.

Written BySimran Singh
Published: Oct 23, 2026, 07:59 PM IST|Updated: Oct 26, 2026, 05:41 AM IST
joinshare
2 नहीं, 1 साल में ही मिल जाएगी MBA की डिग्री! IIM उदयपुर की नई पहल, इस नए कोर्स में क्या है खास?

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

4

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

5

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

MBA Course in 1 Year: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट उदयपुर द्वारा एक खास पहल की गई है, जिसके तहत योग्य उम्मीदवार 1 साल का एमबीए कोर्स कर सकते हैं. इस संस्थान ने इन्वेस्टमेंट एंड वेल्थ मैनेजमेंट (IWM) में एमबीए प्रोग्राम पेश किया है जो फुल टाइम रेजिडेंशियल कोर्स है जिसकी अवधि सिर्फ 1 साल है. इसके तहत कम समय में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर सकेंगे और करियर के नए अवसर मिल सकेंगे. भारत में तेजी से बढ़ रहे वित्तीय सेवा क्षेत्र में बड़े बदलाव होने के कारण उम्मीदवारों को फायदा मिल सकता है. आइए आईआईएम उदयपुर के इस नए एमबीए कोर्स के बारे में जानते हैं.

क्या है एमबीए का 1 साल का कोर्स?

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) उदयपुर ने देश का पहला ऐसा 1 साल का MBA प्रोग्राम पेश किया है, जो मुख्य रूप से इन्वेस्टमेंट और वेल्थ मैनेजमेंट पर केंद्रित है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, ये नया कोर्स उन प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है जो फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में अपनी स्किल्स को अपग्रेड कर विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं. 

कोर्स में क्या होगा खास? 

  • इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट: इसके तहत छात्रों को एसेट मैनेजमेंट और पैसों के सही निवेश की बारीकियों के बारे में सिखाया जाएगा. 
  • वेल्थ मैनेजमेंट: इसमें ग्राहकों की वित्तीय जरूरतों के अनुसार उनकी संपत्ति की सही प्लानिंग, मैनेजमेंट और उसे बढ़ाने के तरीकों पर ट्रेनिंग दी जाएगी. 

किन लोगों के लिए फायदेमंद है ये कोर्स?

ये एमबीए प्रोग्राम उन वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा, जो कम समय में बैंकिंग, फाइनेंस और वेल्थ मैनेजमेंट सेक्टर में अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं. इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को पोर्टफोलियो मैनेजमेंट, क्लाइंट एडवाइजरी, टैक्सेशन और वेल्थ प्लानिंग आदि क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा आईआईएम उदयपुर द्वारा इस कोर्स को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को समर्पित प्लेसमेंट असिस्टेंस भी प्रदान किया जाएगा.

इस कोर्स के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

  • शैक्षणिक योग्यता:- उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो. 
  • न्यूनतम अंक:- ग्रेजुएशन में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% अंक और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45% अंक होना अनिवार्य है.
  • कार्य अनुभव:- ग्रेजुएशन के बाद उम्मीदवार के पास न्यूनतम 3 साल का फुल-टाइम और पेड वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी है. 

जानकारी के लिए बता दें कि 2027-28 बैच के लिए ये अनुभव 28 फरवरी 2027 तक पूरा होना चाहिए. जिन उम्मीदवारों के पास कार्य अनुभव नहीं है, मतलब सिर्फ ग्रेजुएट और फ्रेशर हैं वो इस 1 साल के एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. अधिक डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

1 साल के एमबीए कोर्स के लिए फीस और भुगतान शेड्यूल

विवरण राशि/ तारीख 
कुल फीस21.47 लाख  (2027-28 बैच)
फीस में क्या-क्या शामिलट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, इन्फ्रास्ट्रक्चर फीस + 30,000 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट
अतिरिक्त खर्चमेस शुल्क: अलग से देय होगा
एलुमनाई फीस: 5,000 रुपये (तीसरी किस्त के समय)
कमिटमेंट फीस (पहली किस्त)1,00,000 रुपये (गैर-वापसीयोग्य, खरीदार की पेशकश का समय)
दूसरी किस्त15 जुलाई 2027 तक
तीसरी किस्त15 नवंबर 2027 तक

ये भी पढ़ें- IIT Hyderabad PhD Admission 2027: आईआईटी हैदराबाद में पीएचडी दाखिले का मौका, 10 नवंबर तक करें अप्लाई; देखें योग्यता और प्रोसेस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Education