)
IIT Hyderabad PhD Admission January 2027 Session: हर छात्र का सपना होता है कि उसका दाखिला देश के प्रतिष्ठित संस्थान में हो. अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं जो आईआईटी में एडमिशन चाहते हैं और इसके लिए प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिला चाहते हैं तो एक अच्छी खबर है. दरअसल, आईआईटी हैदराबाद ने अपने जनवरी 2027 सेशन के लिए उन उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो खोल दी है जो अलग-अलग पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन चाहते हैं. यहां पर पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया के लिए आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया गया है.
आईआईटी हैदराबाद ने आधिकारिक तौर पर पीएचडी एडमिशन जनवरी 2027 सेशन की जानकारी साझा की है. एक्स पर पोस्ट कर संस्थान ने बताया है कि योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 10 नवंबर तक आवेदन विंडो खुली हुई है.
संस्थान द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अनुसार, इस एडमिशन प्रक्रिया के तहत रेगुलर, स्पेशल डायरेक्ट और एक्सटर्नल एडमिशन समेत विभिन्न कैटेगरी के तहत आवेदन किए जा सकते हैं. आईआईटी हैदराबाद की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया को अपनाया जा सकता है.
PhD ADMISSIONS OPEN | IIT HYDERABAD | JANUARY 2027 Pursue Excellence in Research and Innovation at IIT Hyderabad! The Indian Institute of Technology Hyderabad (IITH) invites applications for its PhD Programmes – January 2027 Session under the following categories across diverse disciplines: Regular Admissions Special Direct Admissions (High CGPA) External Admissions Important Dates: Applications Open: 21 October 2026 Application Deadline: 10 November 2026 Apply Online: https://t.co/J5LrDAAbnw Please Note: Hostel accommodation will be provided only to Ministry of Education (MoE) scholars. Join a vibrant research ecosystem and work alongside leading faculty to contribute to cutting-edge research, innovation, and technological advancement. Your research journey begins at IIT Hyderabad!
— IIT Hyderabad (@IITHyderabad) October 22, 2026
आईआईटी हैदराबाद के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार तीन प्रमुख कैटेगरी के तहत आवेदन कर सकते हैं. रेगुलर एडमिशन के लिए सामान्य पात्रता मानदंडों और प्रवेश परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर दाखिला मिल सकेगा. स्पेशल डायरेक्ट एडमिशन के तहत बेहतरीन अकादमिक रिकॉर्ड और हाई सीजीपीए वाले अभ्यर्थियों को एडमिशन मिलेगा. इसके अलावा एक्सटर्नल एडमिशन के तहत उद्योग जगत या अनुसंधान संस्थानों में कार्यरत पेशेवरों को एडमिशन मिल सकेगा.