App

रूस में लापता हुआ बिलासपुर का युवक, युद्ध में भेजने का दबाव! परिवार ने लगाई मदद की गुहार

नौकरी की तलाश में रूस गया बिलासपुर के बिल्हा का रहने वाला एक युवक के लापता हो गया है. उसके परिवार ने उसे सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए पुलिस से मदद मांगी है. उसकी बहन ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि उस पर युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव डाला जा रहा है.

रूस में लापता हुआ बिलासपुर का युवक, युद्ध में भेजने का दबाव! परिवार ने लगाई मदद की गुहार
Image Credit: रूस में लापता हुआ बिलासपुर का युवक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा निवासी विनीत कुमार दुबे के रूस में लापता हो जाने से उनका परिवार बेहद चिंतित है. परिजनों के अनुसार विनीत रोजगार की तलाश में रूस गए था.  परिवार का आरोप है कि रूस में उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. विनीत की बहन आशी दुबे ने पुलिस प्रशासन से अपने भाई की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है. इस मामले में बिलासपुर पुलिस ने भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है. डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने बताया कि यह पत्र लगभग एक सप्ताह पहले भेजा गया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है. पुलिस दूतावास से जवाब का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि रूस पहुंचने के बाद विनीत को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया और युद्ध में शामिल होने से इनकार करने पर उनके साथ मारपीट और प्रताड़ना की गई. उन्हें यह भी आशंका है कि उसे ड्रग्स से जुड़े एक झूठे मामले में फंसाया गया हो सकता है. इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले की जानकारी मांगने के लिए भारतीय दूतावास को पत्र लिखा है. अब उन्हें जवाब का इंतजार है, जिससे विनीत की असल स्थिति का पता चल सकेगा और उसकी सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी कदम उठाए जा सकेंगे.

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह का बयान

इस मामले में DIG और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने बताया कि विनीत दुबे की बहन ने उनसे संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने रूस में अपने भाई को रोके जाने और वहां उसे किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, इसे लेकर चिंता जताई. इसके बाद लगभग एक हफ्ते पहले पुलिस ने भारतीय दूतावास को एक पत्र भेजा था. फिलहाल दूतावास की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है. DIG के अनुसार, विनीत की मौजूदा स्थिति और उसे वहां रोके जाने के कारणों के बारे में दूतावास से जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

फिलहाल, परिवार की उम्मीदें भारतीय दूतावास से मिलने वाले जवाब पर टिकी हैं. वे विनीत की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं और चाहते हैं कि उसे जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाया जाए. अब यह देखना बाकी है कि दूतावास से जानकारी मिलने के बाद इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं.
 

शैलेंद्र सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More