App

Bigg Boss 20 में रोहित शेट्टी का अनस्क्रिप्टेड धमाल! सलमान खान के बाद 'सिंघम' डायरेक्टर बने मेकर्स का मास्टरकार्ड, क्या मिल गया शो को नया होस्ट?

'बिग बॉस 20' में रोहित शेट्टी के बेबाक अंदाज ने सलमान खान की कमी खलने नहीं दी. सिंघम स्टाइल में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले रोहित के इस रूप ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिससे फैंस के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या शो को एक नया और दमदार होस्ट मिल गया है?

Bigg Boss 20 में रोहित शेट्टी का अनस्क्रिप्टेड धमाल! सलमान खान के बाद 'सिंघम' डायरेक्टर बने मेकर्स का मास्टरकार्ड, क्या मिल गया शो को नया होस्ट?
Image Credit: 'बिग बॉस 20'

बिग बॉस का नाम आते ही सबसे पहले दिमाग में सलमान खान का चेहरा और उनका 'वीकेंड का वार' आता है. सालों से सलमान ही इस शो की जान रहे हैं. लेकिन इस हफ्ते शो में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बिना किसी स्क्रिप्ट के 'बिग बॉस 20' की कमान अपने हाथ में ले ली. 'सिंघम' स्टाइल में उनकी धमाकेदार एंट्री और घरवालों की लगाई गई क्लास ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फैंस अब ये सवाल पूछने लगे हैं कि क्या मेकर्स को सलमान खान का एक बेहतरीन ऑप्शन मिल गया है?

पिछले कुछ हफ्तों से शो के फैंस सलमान खान के रवैए से थोड़े निराश नजर आ रहे थे. लोगों का कहना था कि इस सीजन सलमान थोड़े नरम पड़ गए हैं. घरवाले चाहे जितनी बड़ी गलती कर लें या रूल्स को ब्रेक करें, उनकी हरकतों को नजरअंदाज कर दिया जाता था. ऑडियंस लंबे समय से ये उम्मीद कर रही थी कि कोई ऐसा हो जो कंटेस्टेंट्स की गलतियों पर पर्दा डालने के बजाए उनसे कड़े सवाल पूछे और उनकी सही क्लास लगाए.

bigg boss 20

रोहित शेट्टी का 'सिंघम' अवतार

रोहित शेट्टी ने इस हफ्ते जैसे ही स्टेज पर कदम रखा, उन्होंने साफ कर दिया कि वो किसी रेडीमेड स्क्रिप्ट पर बात करने नहीं आए हैं. उन्होंने अपने जाने-पहचाने बेबाक और कड़क अंदाज में गेम की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दीं. बिना किसी फिल्टर के उन्होंने घर के उन कंटेस्टेंट को खरी-खोटी सुनाई, जो अब तक अपनी हरकतों से बचते आ रहे थे. रोहित का ये निडर और बेबाक रवैया फैंस को सीधे दिल पर जा लगा, जिसके बाद इंटरनेट पर उनकी तारीफों के पुल बंधने लगे.

rohit shetty

ऑडियंस के मन के सवाल, जो रोहित ने बेबाकी से पूछे

सबसे बड़ी बात ये है कि रोहित शेट्टी ने मंच से वही तीखे सवाल पूछे जो आम लोगों के मन में महीनों से चल रहे थे. उन्होंने किसी भी कंटेस्टेंट की पॉपुलैरिटी की परवाह किए बिना सीधे उनकी गेम की कमियों पर वार किया. घर के अंदर जो ड्रामे और धोखे चल रहे थे, उन्हें आईना दिखाते हुए उन्होंने सबूतों के साथ सबकी पोल खोली. उस समय ऑडियंस को ऐसा लगा मानो कोई उनकी ही आवाज बनकर घर के अंदर के खेल की सच्चाई सबके सामने रख रहा है.

क्या मिल गया नया होस्ट?

रोहित शेट्टी के इस एक हफ्ते के एपिसोड ने सोशल मीडिया पर डिबेट छेड़ दी है. सोशल मीडिया एक्स और इंस्टाग्राम पर फैंस खुलकर ये बात कर रहे हैं कि क्या रोहित शेट्टी आने वाले समय में बिग बॉस के परमानेंट होस्ट बन सकते हैं? उनकी फैन फॉलोइंग और उनकी ऑन-स्क्रीन अथॉरिटी ने इस शो में एक नई जान फूंक दी है. लोग इस एपिसोड को इस सीजन का सबसे धमाकेदार और एंटरटेनिंग एपिसोड मान रहे हैं, क्योंकि इसमें ड्रामा नकली नहीं, बल्कि पूरी तरह असली और असरदार था.

salman khan

बिग बॉस के लिए सलमान की पसंद कौन?

ये सोचना जल्दबाजी होगी कि सलमान खान हमेशा के लिए बिग बॉस से दूर हो जाएंगे, क्योंकि सलमान और इस शो का रिश्ता बहुत पुराना और मजबूत है. लेकिन रोहित शेट्टी ने ये साबित कर दिया है कि अगर कभी जरूरत पड़ी, तो उनके जैसा एनर्जेटिक और सख्त डायरेक्टर भी इस शो को उतनी ही मजबूती से चला सकता है. हालांकि, जब सलमान खान से 'कॉफी विद करण 9' में सवाल किया गया कि उनके अलावा ऐसा कौन शख्स है, जो बिग बॉस को अच्छे से होस्ट कर सकता है, तो उन्होंने बिना समय गवाए संजय दत्त का नाम लिया था. फिलहाल तो रोहित के इस अनस्क्रिप्टेड धमाल ने 'बिग बॉस 20' में नया रोमांच भर दिया है और आने वाले हफ्तों के लिए ऑडियंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More