App

IIT Kharagpur Platinum Jubilee LIVE: IIT खड़गपुर के 75 शानदार साल! प्लैटिनम जुबली में शामिल हुए PM नरेंद्र मोदी, छात्रों से बातचीत

IIT Kharagpur Platinum Jubilee LIVE: IIT खड़गपुर के 75 शानदार साल पूरे होने और प्लैटिनम जुबली समारोह के अवसर पर PM नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं. यहां वो संस्थान के करीब 75 छात्रों से बातचीत कर रहे हैं.

IIT Kharagpur Platinum Jubilee LIVE: IIT खड़गपुर के 75 शानदार साल! प्लैटिनम जुबली में शामिल हुए PM नरेंद्र मोदी, छात्रों से बातचीत

IIT Kharagpur Platinum Jubilee LIVE: देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं. इस दौरान उन्होंने संस्थान के 75 विद्यार्थियों से संवाद भी किया. IIT खड़गपुर ने देश को कई प्रतिभाशाली इंजीनियर और उद्यमी दिए हैं. यहां से पढ़ाई करने वाले कई पूर्व छात्र स्टार्टअप की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं. संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों में से एक मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तकनीकी समाधान विकसित करना भी है.

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में भी IIT खड़गपुर की बड़ी उपलब्धियां 

IIT खड़गपुर ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी अपनी खास पहचान बनाई है. यहां विमान, रॉकेट, सैटेलाइट और ड्रोन से जुड़ी तकनीकों पर पढ़ाई और रिसर्च होती है. 1965 में संस्थान ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग की शुरुआत की थी. इस विभाग के छात्रों ने ISRO, DRDO और HAL जैसी संस्थाओं के साथ रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया है.

IIT खड़गपुर

इसके अलावा, छात्रों की टीमों ने विमान डिजाइन और एयरोमॉडलिंग की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उपलब्धियां हासिल की हैं.

प्लैटिनम जुबली में PM नरेंद्र मोदी

देश के पहले IIT खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्लेटिनम जुबली समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है. उनके साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. Google के CEO सुंदर पिचाई के भी संस्थान के इस खास समारोह में शामिल होने की जानकारी सामने आई है.

IIT खड़गपुर में पीएम मोदी का संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने संस्थान के छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों को 75 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी. संस्थान से संबंधित इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि, पहले यहां पर आजादी की लड़ाई होती थी, अब छात्रों की ओर से भविष्य तय किया जा रहा है.

खबर अपडेट हो रही है...

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो