SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

32 बोर की पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और 3 खोखे समेत कुलदीप कसाना गिरफ्तार, गाजियाबाद में फायरिंग से फैलाई थी दहशत

गाजियाबाद पुलिस ने कुलदीप कसाना को 32 बोर की पिस्टल, 5 कारतूस और 3 खाली खोखों के साथ गिरफ्तार किया है. कुलदीप कसाना पर आरोप है कि उसने जिले के दो जगहों पर फायरिंग से दहशत फैलाई थी.

Edited By Shailendra
Published: Nov 21, 2026, 23:06 IST | Updated: Nov 21, 2026, 23:16 IST
Image Credit: गाजियाबाद पुलिस ने कुलदीप कसाना को गिरफ्तार किया (Z News)
Join

गाजियाबाद जिला के शालीमार गार्डन में घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग करने और कार के शीशे तोड़ने के मामले में पुलिस ने कुलदीप कसाना को गिरफ्तार किया है. पुलिस के हत्थे चढ़े कुलदीप कसाना लोनी निवासी है. पुलिस ने अनुसार, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाई थी. पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार, 32 बोर की पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और तीन खोखे बरामद किए हैं.

इसके अलावा टीला मोड़ थाना क्षेत्र में बारातियों को डराने-धमकाने और अपना रौब दिखाने के इरादे से हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपियों गौरव डागर निवासी निस्तौली और शनि निवासी शालीमार गार्डन को डीमार्ट के सामने से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई लाल रंग की ब्रेजा कार बरामद की गई है.

20 नवंबर की रात करीब आठ बजे आरोपियों ने शालीमार गार्डन एक्सटेंशन प्रथम स्थित एस-38 ऑफिस में सन्नी नाम के युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी. इसके बाद रात करीब ढाई बजे कुलदीप अपने साथियों के साथ नमन चौधरी के घर पहुंचा. वहां गाली-गलौज और फायरिंग करने के साथ ही घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी दी.

कुलदीप पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज

पुलिस की पूछताछ में कुलदीप कसाना ने बताया कि नमन पर उसके पैसे बकाया थे, जिन्हें मांगने पर वह वापस नहीं कर रहा था. इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया. इससे पहले 20 नवंबर की रात करीब 11 बजे कुलदीप ने दो साथियों के साथ टीला मोड़ क्षेत्र के काका पैलेस में भी हवाई फायरिंग की थी. कुलदीप पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत चार मुकदमे दर्ज हैं.

बारात की घुड़चढ़ी के दौरान रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी कुलदीप कसाना के साथ ब्रेजा कार से जा रहे थे. रास्ते में बारात की घुड़चढ़ी के दौरान रास्ते को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान बारातियों को डराने और अपना रौब दिखाने के लिए उन्होंने निस्तौली रोड पर हवाई फायरिंग की थी. पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 भी बढ़ाई है. अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है.

रिपोर्ट: वैभव शर्मा

यह भी पढ़ें: 1,10,00,000 रुपए के गोल्ड बिस्किट के साथ लुटेरा गिरफ्तार, ट्रेन में खुद को बताता था DRI अधिकारी
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES