App

DU छात्रसंघ चुनाव: वोटिंग से पहले भिड़े छात्र गुट, सत्यवती कॉलेज से आर्ट फैकल्टी तक कहां-कहां हुई मारपीट?

DUSU Election: दिल्ली के DUSU चुनाव 18 सितंबर को होना है. मतदान से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कॉलेजों और कैंपस में छात्र गुटों के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं. सत्यवती कॉलेज, लॉ सेंटर, मोतीलाल नेहरू कॉलेज और नॉर्थ कैंपस की आर्ट्स फैकल्टी में हुई घटनाओं से चुनावी माहौल गरमा गया है.

DU छात्रसंघ चुनाव: वोटिंग से पहले भिड़े छात्र गुट, सत्यवती कॉलेज से आर्ट फैकल्टी तक कहां-कहां हुई मारपीट?
Image Credit: DU_Election

Delhi News: दिल्ली DUSU चुनाव 18 सितंबर यानी कि कल होने वाला है. ऐसे में मतदान से ठीक पहले कैंपस में छात्र गुटों के बीच विवाद और मारपीट की कई घटनाएं सामने आई. सत्यवती कॉलेज से लेकर लॉ सेंटर, मोतीलाल नेहरू कॉलेज और नॉर्थ कैंपस की आर्ट्स फैकल्टी तक स्टूडेंट्स के बीच विवादों ने चुनाव के माहौल को गर्म कर दिया है. 

सत्यवती कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े
दिल्ली के सत्यवती कॉलेज में मंगलवार देर रात छात्र संघ चुनाव को लेकर स्टूडेंटस् के दो गुटों में झड़प हो गया. ये मामला यही शांत नहीं हुआ कॉलेज के बाहर तक छात्र पहुंच गए. इतना ही नहीं मामला बढ़ने पर वजीरपुर गांव के पास छात्रों ने हंगामा किया और दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी. पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झगड़े में शामिल छात्र वहां से जा चुके थे.      

पुलिस के अनुसार, जांच में सत्यवती कॉलेज के छात्र अंश और भविष्य चौधरी के बीच विवाद की बात सामने आई है. वहीं मौके से दो टूटी-फूटी गाड़ियां भी मिली हैं. कुछ लोगों ने गोली चलाने की बात भी कही है. लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह की गोली चलने की बात नहीं कही है. साथ ही क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने दोनों स्टूडेंट्स का मेडिकल भी कराया है. फिलहाल CCTV फुटेज की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है.      

लॉ सेंटर में लाठी-डंडों से मारपीट
वहीं दिल्ली के नॉर्थ कैंपस के लॉ सेंटर में भी ABVP और NSUI से जुड़े छात्रों के बीच झड़प की घटना सामने आई है. दोनों पक्षों के बीच एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए गए हैं. ABVP का दावा है कि उनके कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई है. इस मारपीट में तीन छात्रों के सिर में चोट भी लगी है. दूसरी तरफ NSUI ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई.

पुलिस के अनुसार, एक दिन पहले भी दिल्ली के  मुखर्जी नगर में स्टूडेंट्स के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद पोस्ट फाड़ने को लेकर दोबारा से झड़प की बात सामने आई. हालांकि, पुलिस को इस मामले में शिकायत मिलने की बात सामने नहीं आई है.          

मोतीलाल नेहरू कॉलेज में भी विवाद
इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान छात्र गुटों के बीच विवाद जैसा माहौल बन गया.  NSUI की तरफ से आरोप लगाया गया कि उसके एक कार्यकर्ता के साथ ABVP से जुड़े लोगों ने मारपीट की. 

इसमें बताया गया कि शुरुआत नारेबाजी को लेकर हुआ और बाद में मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इसके बाद कॉलेज में एक टीचर के साथ भी मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद कॉलेज के शिक्षक गेट के बाहर धरने पर बैठ गए. इससे चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों और शिक्षकों के बीच बढ़ते तनाव का मुद्दा भी सामने आया  

श्री अरविंदो कॉलेज में क्लास के अंदर पहुंचे समर्थक
वहीं दूसरी तरफ श्री अरविंदो कॉलेज में भी चुनाव प्रचार को लेकर विवाद की बात सामने आई. आरोप है कि एक उम्मीदवार और उसके समर्थक क्लास के दौरान अंदर पहुंच गए. शिक्षकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कथित तौर पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी हुई. मामले को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (DUTA) ने CCTV फुटेज रखने और घटना में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है.

आर्ट्स फैकल्टी के पास फिर भिड़े छात्र
DU  के मतदान से ठीक पहले नॉर्थ कैंपस की आर्ट्स फैकल्टी के गेट नंबर-4 के पास भी दो छात्रों के ग्रुप में झड़प की बात सामने आई. विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लात-घूंसे और डंडे चलने लगे. घटना में एक छात्र के घायल होने की बात भी कही जा रही है. जिसे इलाज के लिए हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही उत्तरी जिले की DCP निहारिका भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. इसके बाद नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस CCTV फुटेज की मदद से झड़प में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है.

18 सितंबर को वोटिंग, 19 को रिजल्ट
DUSU चुनाव के लिए प्रचार का समय अब खत्म हो चुका है. वहीं आचार संहिता लागू है. 18 सितंबर यानी की कल मतदान होने को हैं, जबकि 19 सितंबर को वोटों की गिनती और रिजल्ट सबके सामने आ जाएंगे. मतदान से पहले लगातार सामने आई झड़प की घटनाओं के कारण कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई कड़ी?  
DUSU चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कल मतदान और 19 सितंबर को मतगणना के दौरान DU और आसपास के इलाकों में 2 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More