चांदनी चौक में आज BJP का मार्च, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल
दिल्ली में लाल किले की तरफ जाने वाले लोगों को बुधवार 28 अक्टूबर को थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है. चांदनी चौक में गौरी शंकर मंदिर से टाउन हॉल तक भाजपा की रैली होने वाली है. ऐसे में 3 बजे से 5 बजे तक 6 रूटों को डॉयवर्ट किया है.
दिल्ली में बुधवार 28 अक्टूबर को कुछ हिस्सों में ट्रैफिक पाबंदियां और डायवर्जन लागू होंगे. चांदनी चौक में गौरी शंकर मंदिर से टाउन हॉल तक भाजपा की रैली होने वाली है. इसमें लगभग 10,000 लोगों के शामिल होने की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, ट्रैफिक की स्थिति और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी. ऐसे में गाड़ी चलाने वालों को सलाह दी गई है कि लाल किले वाले रास्ते से बचें और बाहर निकलने से पहले प्लानिंग करके निकलें. ऐसे में नेताजी सुभाष रोड और निषाद राज मार्ग पर भी ट्रैफिक देखने को मिल सकती है.
कितने बजे तक रहेगा डायवर्जन?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 6 पॉइंट तय किए हैं. इन जगहों पर 3 बजे से 5 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा. इसमें छट्टा रेल चौक, हनुमान सेतु के नीचे, राजा राम कोहली मार्ग, सुभाष मार्ग पर टी-पॉइंट, दिल्ली गेट और शांति वन चौक का नाम शामिल है. दिल्ली गेट से दरियागंज और लाल किला की तरफ जाने वाली बसों को राजघाट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. ISBT से नेता जी सुभाष रास्ते पर जाने पर जाने वाली बसों को जरूरत के हिसाब से छट्टा रेल चौक पर डायवर्ट किया जाएगा.
छह पेड पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है
एडवाइजरी में आने वाले लोगों के लिए 6 पेड पार्किंग की सुविधा भी दी गई है. माधव दास पार्क में ASI पार्किंग (2-A पार्किंग), तिकोना पार्क पार्किंग (पार्किंग नंबर 3), सुनहरी मस्जिद पार्किंग (T-5 पार्किंग), परेड ग्राउंड पार्किंग, दंगल मैदान पार्किंग और ओमेक्स मॉल पार्किंग.
क्या कहा ट्रैफिक पुलिस ने?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आने वाले लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए कहा है. साथ ही तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों को मानने की अपील की है. वहीं लोगों को ये भी सलाह दी है कि वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. इसके अलावा कार्यक्रम वाली जगह के आसपास भीड़ लगाने से बचें.
वहीं रैली की वजह से बस के रूटों पर भी असर पड़ सकता है. दिल्ली गेट से दरियागंज और लाल किला की ओर जितनी भी बसें जाएंगी, उन्हें राजघाट की तरफ भेजा जाएगा. वहीं, ISBT से नेताजी सुभाष मार्ग की तरफ जाने वाली बसों को जरूरत पड़ने पर छट्टा रेल चौक से डायवर्ट किया जा सकता है. ऐसे में बस से सफर करने वाले लोगों को, जहां जाना है वहां तक पहुंचने में सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में हवा हुई खराब, यमुना में जहरीला झाग, 1 नवंबर से इन गाड़ियों पर पाबंदी