Delhi Traffic Advisory: 11 अक्टूबर को दिल्ली के 30 रास्ते हो सकते हैं बंद, रूट डायवर्जन का अलर्ट
11 अक्टूबर को दिल्ली के कई स्थानों पर ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहने की घोषणा नहीं की गई है. एडवाइजरी के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर यातायात प्रभावित हो सकता है और डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं.
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए रविवार यानी कि 11 अक्टूबर को भी राजधानी के कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सुबह 6:00 बजे से जरूरत के हिसाब से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है. इसका असर नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में महसूस होने की संभावना है. इसलिए रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और यात्रा के लिए पर्याप्त समय निकाल लें.
दिल्ली के इन 30 स्थानों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
- शंकर रोड राउंडअबाउट से वंदे मातरम टी-पॉइंट होते हुए नई दिल्ली की ओर जाने वाला मार्ग
- धौला कुआं फ्लाईओवर
- झंडेवालान राउंडअबाउट
- पंचकुइयां राउंडअबाउट
- मंडी हाउस राउंडअबाउट
- डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
- रामचरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
- मिंटो रोड और दीनदयाल उपाध्याय मार्ग का जंक्शन
- गुरु नानक चौक
- चेम्सफोर्ड रोड और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल का टी-पॉइंट
- भैरों रोड और रिंग रोड के एमजीएम टी-पॉइंट का क्षेत्र
- लोधी रोड फ्लाईओवर
- नीला गुंबद राउंडअबाउट
- मदरसा टी-पॉइंट
- सम्राट होटल राउंडअबाउट
- सरदार पटेल मार्ग और पंचशील मार्ग का चौराहा
- भीकाजी कामा प्लेस फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा
- मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा
- रिंग रोड और सैन मार्टिन मार्ग का टी-पॉइंट
- अशोक रोड और जंतर-मंतर रोड का राउंडअबाउट
- विंडसर प्लेस राउंडअबाउट
- टॉलस्टॉय मार्ग और जनपथ का चौराहा
- रेल भवन राउंडअबाउट
- जय सिंह रोड और संसद मार्ग का चौराहा
- कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल और बाराखंबा रोड का टी-पॉइंट
- गोल डाकखाना राउंडअबाउट
- पटेल चौक राउंडअबाउट
- जय सिंह रोड और अशोक रोड का टी-पॉइंट
- आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट
- कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल और संसद मार्ग का टी-पॉइंट
घर से निकलने से पहले इन बातों का ध्यान रखें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान कर लें. नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, इंटर-स्टेट बस टर्मिनल (ISBT), या एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को एक्स्ट्रा टाइम रखना चाहिए. उन्हें गैर-जरूरी यात्रा से बचने की भी सलाह दी गई है.
पुलिस के मुताबिक, हालात के हिसाब से ट्रैफिक के इंतजाम बदल सकते हैं. जरूरत पड़ने पर कुछ रास्तों पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं, जबकि हालात नॉर्मल होने पर इन पाबंदियों में ढील दी जा सकती है या उन्हें हटाया जा सकता है.
लेटेस्ट ट्रैफिक अपडेट कहां देखें?
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी देखें. लाइव अपडेट, दूसरे रास्ते और ट्रैफिक की जानकारी के लिए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.