App

दिल्ली में 40 दिन ट्रैफिक का झंझट: ये फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है. PWD के अनुसार, काम पूरा होने में करीब 40 दिन लगेंगे. इस दौरान करमपुरा शिवदास पुरी रोड से कीर्ति नगर रोड (पटेल रोड) होते हुए शादीपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर यातायात प्रभावित रहेगा.

दिल्ली में 40 दिन ट्रैफिक का झंझट: ये फ्लाईओवर 40 दिन रहेगा प्रभावित, निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी
Image Credit: Traffic_advisory

Delhi News: दिल्ली के लोग ध्यान दें. करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत का काम शुरू हो गया है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस काम को पूरा करने के लिए 40 दिन का समय तय किया है. इस दौरान करमपुरा शिवदास पुरी रोड से कीर्ति नगर रोड (पटेल रोड) होते हुए शादीपुर की तरफ जाने वाले स्ट्रेच पर आवाजाही प्रभावित रहेगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को इस रूट से बचने की सलाह दी है. साथ ही ऑप्शनल रास्ते अपनाने का सुझाव दिया है.

कब कौन सा रास्ता रहेगा बंद? 
ट्रैफिक पुलिस एडवाइजरी के अनुसार, करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा. पहले चरण में 9 अक्टूबर तक करमपुरा से कीर्ति नगर की ओर जाने वाला कैरिजवे बंद रहेगा. दूसरे चरण में 10 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक कीर्ति नगर से करमपुरा की ओर जाने वाला कैरिजवे बंद रहेगा. इस दौरान सर्विस रोड गाड़ियों के लिए खुली रहेगी.

ब्रिटानिया फ्लाईओवर/रिंग रोड से करमपुरा/मोती नगर की तरफ आने वाले ट्रैफिक को पंजाबी बाग गोल चक्कर से बाएं मुड़कर जखीरा, रोहतक रोड की ओर जाने की सलाह दी गई है, जिससे करमपुरा फ्लाईओवर पर जाम से बचा जा सके.

क्लब रोड/नर्सरी कट/वशिष्ठ गुल्ला मार्ग, पंजाबी बाग से करमपुरा/मोती नगर की तरफ आने वाले ट्रैफिक को भारत दर्शन पार्क ट्रैफिक सिग्नल पर करमपुरा/मोती नगर की ओर दायें मुड़ने से बचने की सलाह दी गई है. आप सीधे आगे बढ़ सकते हैं और करमपुरा फ्लाईओवर पर जाम से बचने के लिए पंजाबी बाग गोल चक्कर से दाएं मुड़कर जखीरा/रोहतक रोड की ओर जा सकते हैं.

पुलिस ने क्या की अपील? 
रोहतक रोड पर पीरागढ़ी/पश्चिम विहार/मादीपुर से आने वाले और करमपुरा/मोती नगर की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पंजाबी बाग गोल चक्कर से रिंग रोड की ओर दायें मुड़ने से बचने की सलाह दी गई है और सीधे जखीरा/रोहतक रोड की ओर जाने की सलाह दी गई है, ताकि करमपुरा फ्लाईओवर पर जाम से बचा जा सके. आने-जाने वालों से रिक्वेस्ट है कि वे इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें और ट्रैफिक मैनेजमेंट के इंतजाम में सहयोग करें.

फ्लाईओवर क्यों हो रहा बंद? 
करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर को मरम्मत और जरूरी रखरखाव के काम के चलते चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा रहा है. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने फ्लाईओवर की मरम्मत पूरी करने के लिए करीब 40 दिन का समय तय किया है. ऐसे में सड़क के अलग-अलग कैरिजवे को बंद किया जाएगा, जिससे मरम्मत का काम तरीके से पूरा हो सके. बता दें कि पहले चरण में करमपुरा से कीर्ति नगर की ओर जाने वाला कैरिजवे 9 अक्टूबर तक बंद रहेगा, जबकि 10 से 29 अक्टूबर तक कीर्ति नगर से करमपुरा की ओर जाने वाला कैरिजवे बंद रहेगा. दूसरी तरफ सर्विस रोड खुली रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More