SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi Power Cut: 23 सितंबर को दिल्ली के कई इलाकों में 6 घंटे तक बत्ती रहेगी गुल, देखें पूरी लिस्ट और टाइमिंग

Delhi Power Supply Cut Alert: 23 सितंबर को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती रहने वाली है. बत्ती गुल का समय 30 मिनट से 6 घंटे तक हो सकता है.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 22, 2026, 08:49 PM IST | Updated: Sep 22, 2026, 09:15 PM IST
Image Credit: Delhi Power Cut
Join

Delhi Power Cut: दिल्ली में बुधवार यानी कि 23 सितंबर 2026 को कई इलाकों में पावर कट लगाए जाएंगे. बिजली वितरण कंपनियों के मुताबिक, मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेड, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, 11KV फीडर रिपेयर और दूसरे टेक्निकल कामों की वजह से अलग-अलग इलाकों में पावर सप्लाई पर असर पड़ेगा. कटौती का समय 30 मिनट से 6 घंटे तक हो सकता है.

कौन से इलाके प्रभावित होंगे?
BRPL के शेड्यूल के मुताबिक, द्वारका, जनकपुरी, पालम, नजफगढ़, वसंत कुंज, मुंडका, नांगलोई, अलकनंदा, नेहरू प्लेस, साकेत, खानपुर, छतरपुर, निज़ामुद्दीन, मोहन गार्डन और उत्तम नगर समेत कई इलाकों में अलग-अलग समय पर पावर कट का प्रस्ताव है. ज्यादातर कटौती सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच होगी.

दरियागंज में 3 घंटे बिजली गुल रहेगी
BYPL के मुताबिक, दरियागंज डिवीजन में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली सप्लाई पर असर पड़ सकता है. स्मार्ट मीटर लगाने का काम LIG/MIG रेजिडेंशियल और नॉन-कमर्शियल इलाकों, फिरोज शाह कोटला स्टेडियम और अजमेरी गेट इलाकों में किया जाएगा. इसी तरह का काम अन्ना नगर, DTC बस डिपो, IPGCL और प्रगति मैदान से सटे कुछ इलाकों में भी प्रपोज्ड है.

नेहरू प्लेस, खानपुर और वसंत कुंज में भी बिजली गुल रहेगी
नेहरू प्लेस: सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई में रुकावट आ सकती है.
खानपुर: संगम विहार और देवली-संगम विहार के कुछ हिस्सों में सुबह करीब 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी.
वसंत कुंज: सुबह करीब 10/11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई में रुकावट रहने का शेड्यूल है. पालम: द्वारका सेक्टर 8, पालम एक्सटेंशन और आस-पास के इलाकों में शेड्यूल के हिसाब से बिजली गुल रहेगी.
साकेत: बेगमपुर और लाडो सराय समेत कुछ इलाकों में मेंटेनेंस की वजह से बिजली गुल रहेगी.

उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में बिजली कटौती
टाटा पावर-DDL के शेड्यूल के मुताबिक, उत्तर और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के कई हिस्सों में भी बिजली सप्लाई पर असर पड़ेगा. कुतुबगढ़ और जाट खोर गांव में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक छह घंटे का शटडाउन प्रपोज्ड है. इसके अलावा, सिरसपुर-खेड़ा रोड, न्यू कौशिक एन्क्लेव, खेड़ा कलां, कराला और बेगमपुर के कुछ हिस्सों में भी बिजली गुल रहेगी.

बिजली क्यों होगी गुल ?
बिजली कंपनियों के शेड्यूल के मुताबिक, इन कटों में ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, 11KV फीडर मेंटेनेंस, LT सर्किट का काम, नेटवर्क अपग्रेड, केबल चार्जिंग और स्मार्ट मीटर लगाने जैसे काम शामिल हैं. काम पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बिजली सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी.

जरूरी सलाह
अगर आपका इलाका शटडाउन लिस्ट में शामिल है तो पानी भरना, लिफ्ट का इस्तेमाल, ऑनलाइन काम और दूसरे जरूरी बिजली के काम पहले ही पूरे कर लेना सबसे अच्छा है. तय समय स्थानीय हालात और काम की प्रोग्रेस के आधार पर थोड़ा अलग हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES