SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बनी 'जहरीली गैस, अक्षरधाम में AQI 840 तो द्वारका में 2700 पार पहुंचने का दावा

दिवाली के बाद दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से लोग परेशान हैं. स्थानीय लोगों ने अक्षरधाम में AQI 840 और द्वारका के कुछ इलाकों में 2700 पार पहुंचने का दावा करते हुए बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा मरीजों की सेहत को लेकर चिंता जताई है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 09, 2026, 03:08 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 03:11 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. दीपावली के बाद कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है. अक्षरधाम में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) करीब 840 दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है. प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जहरीली हवा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है. लोगों ने बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है.

बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत 
प्रदूषण को लेकर शाहदरा निवासी एक युवक ने कहा कि दीपावली भारत का सबसे बड़ा और पवित्र त्योहार है. यह भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने की खुशी में मनाया जाता है, लेकिन लोगों को त्योहार मनाते समय दूसरों की सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. अस्थमा के मरीजों और छोटे बच्चों के फेफड़ों पर प्रदूषण का अधिक असर पड़ सकता है.

द्वारका के कुछ इलाकों में AQI 2700 के पार
युवक ने दावा किया कि दीपावली की रात दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था. उन्होंने बताया कि समाचारों में द्वारका के कुछ इलाकों में एक्यूआई 2700 के पार पहुंचने की जानकारी देखी थी. वहीं, शाहदरा, नई दिल्ली, चांदनी चौक और लक्ष्मी नगर जैसे क्षेत्रों में भी AQI 1500 से 1700 के बीच होने का दावा किया. हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही
एक अन्य स्थानीय युवक ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. दीपावली की शाम से ही हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी थी. उन्होंने कहा कि प्रदूषण को लेकर चेतावनी और सावधानियां जारी होने के बावजूद लोगों ने लापरवाही बरती और आतिशबाजी के जरिए प्रदूषण बढ़ाया.

वहीं, जयपुर से आए एक बुजुर्ग ने दिल्ली की हवा को बेहद खराब बताया. उन्होंने कहा कि जयपुर की तुलना में दिल्ली में प्रदूषण काफी अधिक महसूस हो रहा है. आसमान में धुंध छाई हुई है और सूरज भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है. उन्होंने पंजाब सहित अन्य राज्यों में पराली जलाने को भी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की एक बड़ी वजह बताया.

स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर चिंता बढ़ी
दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता ने एक बार फिर स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार के साथ-साथ आम नागरिकों को भी जिम्मेदारी समझनी होगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- जनता को मूर्ख बनाना बंद करें

(Input: आईएएनएस)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES