चावड़ी बाजार हादसे में पुलिस का बड़ा एक्शन, फरीदाबाद से तीन ठेकेदार गिरफ्तार
दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने हादसे के सिलसिले में तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान सिराज, ताजुद्दीन और फुरकान के रूप में हुई है. तीनों को के फरीदाबाद के गांव सिरोही से पकड़ा गया है.
दिल्ली पुलिस ने चावड़ी बाजार इमारत गिरने के मामाले में तीन ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान सिराज, ताजुद्दीन और फुरकान के रूप में हुई है. पुलिस ने इनको फरीदाबाद जिले के गांव सिरोही से गिरफ्तार किया है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी. पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में दर्ज 105 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के मामले (हत्या की श्रेणी में न आने वाले आपराधिक मानव वध के लिए सजा) में गिरफ्तार किया गया है.
मनोज कुमार ने क्या कहा?
इस दौरान SDM मनोज कुमार ने कहा कि चावड़ी बाजार इलाके में ढही इमारत में पांच लोगों के फसे होने की आशंका है. वहीं चार लोगों को बचाया जा चुका है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और दिल्ली नगर निगम के कर्मी बचाव अभियान में लगे हुए हैं. कुमार ने आगे कहा कि ये संरचना एक छोटे प्लॉट पर बनाई गई थी. वहीं अस्थायी सहारे शायद कंक्रीट और मलबा सूखने से पहले ही हटा दिए गए थे.
कितने बजे मिलेगी
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है. गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई थी. इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. रातभर राहत और बचाव का काम जारी रहा. इसके लिए मौके पर फ्लडलाइट भी लगाई गईं.
बचाव दल के लिए हादसे वाली जगह तक पहुंचना बड़ी चुनौती बना हुआ है. इमारत एक बेहद पतली गली के लास्ट में है. गली की चौड़ाई करीब तीन फीट बताई जा रही है. इस वजह से वहां दमकल की गाड़ियां, बचाव वाहन और मलबा हटाने वाली बड़ी मशीनें नहीं पहुंच पा रही हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर किए गए अनधिकृत निर्माण के ढहने से पूरी इमारत गिर गई. फिलहाल संबंधित टीमें मलबा हटाने और फंसे लोगों की तलाश में जुटी हैं.