)
दिल्ली त्योहारों को देखते हुए 15 नवंबर तक आनंद विहार आईएसबीटी और आसपास के ट्रांसपोर्ट हब के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसको लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की है. एडवाइजरी में वो सड़के शामिल हैं, जहां प्रतिबंध और डायवर्ज लागू है. इसके साथ ही जाम से बचने के लिए ऑप्शनल रास्तों की भी जानकारी दी गई है. आगामी त्योहार को देखते हुए. सड़कों पर लोगों की भीड़ है. इसको देखते जाम से बचने के लिए ऑप्शनल रास्तों की जानकारी दी है.
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, रोड नंबर-56 (चौधरी चरण सिंह मार्ग) और रोड नंबर-57 (स्वामी दयानंद मार्ग) पर यातायात प्रभावित रहेगा. इसके चलते गाजीपुर गोल चक्कर, रामप्रस्थ और विवेक विहार के पास वाहनों को डायवर्ट किया जा सकता है. वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे इन रास्तों पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देख लें और ऑप्शनल रास्तों का इस्तेमाल करें.
वहीं इन रास्तों की जगह लोग ऑप्शनल रास्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एनएच-24, सराय काले खां और बारापुला की ओर जाने वाले यात्रियों को एडवाइजरी में सलाह दी गई है कि वे जीटी रोड से होकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करें. गाजियाबाद और दिलशाद गार्डन की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अक्षरधाम के पास जीटी रोड पर दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करें.
इसके साथ ही एडवाइजरी में पार्किंग को लेकर भी अपडेट दिया गया है. रोड नंबर-56 के दोनों तरफ खास तौर पर ISBT के एंट्री और एग्जिट और उससे जुड़ी सड़कों पर किसी भी वाहन की पार्किंग पर पूरी तरह से रोक रहेगी. निजी वाहन मालिकों को कौशांबी में मारुति शोरूम, एनएच-24 के पास कौशांबी रोड डीडीए भूमि पर बनी पार्किंग साइट्स पर वाहन पार्क करने की सलाह दी गई है
वहीं वाहन चालकों से ये अपील की गई है कि वो यात्रा के दौरान थोड़ा धैर्य बनाए रखें. डायवर्जन और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें. इसके अलावा एडवाइजरी मे अनधिकृत रूप से पार्क किए गए वाहनों को उठाने और कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है. वहीं ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल की भी अपील की गई है.
(अशोक कुमार की रिपोर्ट)