SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'आंटी, आपका बेटा नाली में पड़ा है...', दिल्ली में 14 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या,पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

दिल्ली के पांडव नगर में चार-पांच दिन पुरानी रंजिश में 14 वर्षीय आठवीं के छात्र पवन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 29, 2026, 06:42 IST | Updated: Nov 29, 2026, 06:50 IST
Image Credit: Delhi student murder (AI Image)
Join

दिल्ली के पांडव नगर में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. खेलने के लिए घर से निकले 14 साल के लड़के को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. मृतक आठवीं क्लास का छात्र था. पुलिस ने इस मामले में दो लड़कों को हिरासत में लिया है.

खेलने गया था, घायल हालत में मिला

पवन नाम का ये लड़का पांडव नगर में अपने माता-पिता के साथ रहता था. पिता मिस्त्री का काम करते हैं. जानकारी के मुताबिक शनिवार को स्कूल से वापस आने के बाद उसने मां से खेलने जाने के लिए कहा और घर से बाहर चला गया. थोड़ी देर बाद ही एक लड़का भागता हुआ उसके घर पहुंचा. उसने बताया कि पवन नाली के किनारे खून से लथपथ पड़ा है. घरवाले दौड़कर वहां पहुंचे तो देखा कि उसके पेट और गले पर चाकू के गहरे घाव थे. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं पाया.

पुराने झगड़े ने ली जान

जांच में पुलिस को पता चला है कि ये हमला अचानक नहीं हुआ. करीब 4-5 दिन पहले पवन का इन दोनों लड़कों से किसी बात पर कहा-सुनी हुई थी. उसी बात को लेकर दोनों मन में रंजिश पाले हुए थे और मौका मिलते ही उन्होंने पवन पर चाकू से हमला कर दिया.  पुलिस अब ये पता लगा रही है कि आखिर उस दिन झगड़ा किस बात पर हुआ था.

पीड़ित के परिवार का एक सदस्य बताता है, "वह (पीड़ित) अभी स्कूल से लौटा ही था। उसने अपनी माँ—जो दिल की बीमारी से जूझ रही हैं—से कहा कि वह बाहर खेलने जा रहा है... करीब पाँच मिनट बाद, एक लड़का आया और बोला, 'आंटी, आपका बेटा नाली में पड़ा है; उसके शरीर में चाकू धंसा हुआ है।' उसकी माँ तुरंत वहाँ पहुँचीं और देखा कि उसके पेट में चाकू घोंपा गया था, गला रेता गया था, और शरीर पर एक और चाकू का घाव था... वह आठवीं कक्षा में पढ़ता है... पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है।"

कॉल मिलते ही पहुंची पुलिस, CCTV से खुला राज

शाम करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कोटला गांव में आरएस पब्लिक स्कूल के पास एक लड़के को चाकू मारा गया है. पांडव नगर थाने की टीम फौरन मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिजन उसे एलबीएस अस्पताल ले जा चुके थे. पुलिस ने आसपास की दुकानों और घरों में लगे CCTV कैमरे चेक किए. फुटेज में दोनों हमलावर साफ नजर आए. इसी के आधार पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू भी उनके पास से मिल गया.पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ चल रही है. उधर, पवन की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है.

मुरादाबाद-हरिद्वार हाइवे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES