App

राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम! ठिठुरन के साथ 'जहरीली' हुई हवा, AQI 532 पहुंचा, पारा भी लुढ़का

राजधानी दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो गई है. सुबह-शाम लोग अब शॉल और स्वेटर में नजर आ रहे हैं. बदलते मौसम के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा-

राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम! ठिठुरन के साथ 'जहरीली' हुई हवा, AQI 532 पहुंचा, पारा भी लुढ़का
Image Credit: दिल्ली वेदर अपडेट (AI IMAGE)

दिल्ली-NCR में ठंड ने अपने पैर पसारने शुरु कर दिए हैं. सुबह और रात के समय चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. तापमान में गिरावट होने से लोगों को अब ठिठुरन महसूस होने लगी है. इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, बीते दिन यानी गुरुवार (19 नवंबर, 2026) को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. राजधानी में 10 से 15 KMPH की रफ्तार से हवाएं भी चलीं, जिससे ठंडक का एहसास और बढ़ गया. राज्य में ठंड के मौसम के साथ-साथ हवा भी प्रदूषित बनी हुई है.

आज कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, आज यानी शुक्रवार (20 नवंबर, 2026) को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वही, अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया गया है. सुबह से ही राजधानी के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा और धुंध की चादर दिखाई दे रही है. 

सुबह 6:30 बजे सफदरजंग में सबसे कम 700 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई है. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा और धूप निलकेगी, वैसे-वैसे आसमान साफ होने की उम्मीद जताई गई है.  aqi.in के अनुसार, नई दिल्ली में सुबह 7:51 बजे AQI 532 दर्ज किया गया है, जो कि खतरनाक श्रेणी में आता है.

Delhi AQI

राजधानी में कैसा रहेगा तापमान का हाल

IMD के अनुसार, अगले 48 घंटों तक रात के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, 21 नवंबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन इसके तुरंत बाद पारा फिर से 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है. 

तेजी से बदलते इस मौसम में और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बुजुर्गों और बच्चों को खासतौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है. सुबह या देर शाम घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर पहनें और ड्राइव करते समय कोहरे की स्थिति में फॉग लाइट का इस्तेमाल करें. साथ ही, प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो