ठिठुरने को तैयार हो जाइए! दिल्ली-NCR में 9 डिग्री तक गिरेगा पारा, कोहरा और सर्द हवाएं बढ़ाएंगी कंपकंपी, जानें AQI का हाल
दिल्ली में कड़ाने की सर्दी की शरुआत होने जा रही है. कोहरा और सर्द हवाएं अभी आपकी कंपकंपी को और बढ़ाने वाली है. मौसम विभाग ने इसके लिए अपडेट जारी किया है. आइए जानते हैं वेदर रिपोर्ट-
दिल्ली-NCR में सर्दियों की दस्तक के साथ मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. सुबह और रात के समय ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहने वाला है. कोहरे का असर भी दिखाई दे रहा है. आज (27 नवंबर, 2026) के तापमान की बात करें, तो दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम पारा 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जाने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
28 नवंबर को मध्यम स्तर के कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 29 और 30 नवंबर को भी मध्यम कोहरे के बीच अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 1 दिसंबर को तापमान में और गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है.
दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Air Quality) में बीते कुछ दिनों की तुलना में मामूली सुधार दर्ज किया गया है. राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 221 रहा, जो 'खराब' (Poor) श्रेणी में आता है
दिल्ली के प्रमुख इलाकों का AQI का हाल-
'बहुत खराब' AQI (301–400):
डीटीयू (306)
'खराब' AQI (201–300):
नॉर्थ कैंपस डीयू (290), बुराड़ी क्रॉसिंग (287), सीआरआरआई मथुरा रोड (287), आईटीओ (287), पूसा (281), सिरीफोर्ट (280), आईजीआई एयरपोर्ट टी3 (275), वजीरपुर (272), बवाना (266), चांदनी चौक (261), पंजाबी बाग (259), बुराड़ी (258), जहांगीरपुरी (254), एनआईएच नरेला (251), अलीपुर (244), छावला (244), आईआईटी दिल्ली (242), नेहरू नगर (241), नरेला (239), आया नगर (235), नांगलोई (234), रोहिणी (233), आनंद विहार (232), शादीपुर (232), मुंडका (230), जेएनयू (228), विवेक विहार (227), इग्नू मैदान गढ़ी (223), बदरपुर (220), आर के पुरम (220), अशोक विहार (219), सोनिया विहार (217), द्वारका सेक्टर-8 (210) और इहबास-दिलशाद गार्डन (201).
'मध्यम' AQI(101–200):
ओखला फेज-2 (198), उत्तम नगर (197), जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (192), वसुंधरा एन्क्लेव (185), मैदान गढ़ी (183), तालकटोरा गार्डन (181), एनएसआईटी द्वारका (166), टिकरी कलां (164), श्री अरबिंदो मार्ग (160), पटपड़गंज (157), नजफगढ़ (149), डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज (145), आईएमडी लोधी रोड (142), लोधी रोड (141), पूसा (135) और मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम (126).