App

दिवाली से पहले Delhi-NCR में GRAP-III लागू, इन कामों पर लगी रोक

दिल्ली एनसीआर बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए CAQM ने एहतियाती कदम के तौर पर GRAP III लागू करने का फैसला किया है.

दिवाली से पहले Delhi-NCR में GRAP-III लागू, इन कामों पर लगी रोक
Image Credit: Delhi-NCR में GRAP-III लागू, इन कामों पर लगी रोक (ANI)

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिवाली से पहले खराब होती एयर क्वालिटी और बढ़ते AQI लेवल को देखते हुए दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-III) का स्टेज III आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया है.

आज का AQI
CAQM के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में शाम 4 बजे औसत AQI 382 था. शुक्रवार को दिल्ली-NCR में स्मॉग की मोटी परत छाई हुई थी. CPCB के अनुसार, शहर का औसत AQI सुबह 8 बजे 389 था, जबकि गुरुवार को यह 367 था. कई मॉनिटरिंग स्टेशनों ने ‘खराब’ एयर क्वालिटी रिकॉर्ड की. IIT दिल्ली और रोहिणी में AQI रीडिंग 474-474 रिकॉर्ड की गई, जबकि पंजाबी बाग में AQI 465 रिपोर्ट किया गया.

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) 301 और 400 के बीच AQI रीडिंग को 'बहुत खराब' मानता है, जबकि 401 और 500 के बीच की रीडिंग 'गंभीर' कैटेगरी में आती है.

Grap-III में ये पाबंदियां लगी?
Grap- III के तहत, दिल्ली-NCR में कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्ट और दूसरी प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर और सख्त पाबंदियां लगती हैं.

इन पाबंदियों में धूल पैदा करने वाले कंस्ट्रक्शन और तोड़-फोड़ के कामों पर रोक शामिल है, जिसमें खुदाई, पाइलिंग, तोड़फोड़ और ओपन-ट्रेंच का काम शामिल है.  कुछ जरूरी प्रोजेक्ट, जैसे मेट्रो सर्विस, रेलवे, अस्पताल और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े प्रोजेक्ट को छूट दी गई है.

बदले हुए ग्रैप शेड्यूल में दिल्ली और NCR के कुछ जिलों में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल या पुराने हल्के मोटर व्हीकल (LMV) के चलने पर भी रोक का प्रावधान है. ये रोक गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और सोनीपत तक फैली हुई हैं.

ऑनलाइन हो सकती है क्लास
इस प्लान में डीजल से चलने वाले BS-IV और दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड पुराने हल्के और मीडियम मालवाहक वाहनों की राजधानी में एंट्री पर भी रोक है. दिल्ली और NCR के कुछ खास जिलों के स्कूल, क्लास 5 तक के स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाने के हाइब्रिड मोड पर शिफ्ट हो सकते हैं. अधिकारी सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में फिजिकल अटेंडेंस को 50% तक लिमिट करने पर भी विचार कर सकते हैं और बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे. 
यें भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में अब नहीं होगी बारिश: हवा फिर हुई जहरीली, ठंड बढ़ने के साथ 472 पहुंचा AQI

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More