)
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. राजधानी में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा को देखते हुए सोमवार यानी कि 12 अक्टूबर को बंद किए गए 6 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट फिर से खोलने का फैसला किया गया. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के मुताबिक, यह रोक सुबह 6 AM से शाम 4 PM तक लागू रही.
Service Update Entry and exit gates of all Metro Stations of the Delhi Metro network are now open. The interchange facility at all the concerned Metro stations is also available.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 12, 2026
DMRC ने X पर जानकारी कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी बंद मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अब खुल गए हैं. सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है.
DMRC के एक ऑफिशियल अपडेट के मुताबिक, जिन छह स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद किए गए थे, उनमें पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल हैं.
यह फैसला क्यों लिया गया?
कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के प्रस्तावित सुप्रीम कोर्ट मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और कथित वोटिंग धांधली के मुद्दे उठाए जाने हैं. इसके जवाब में मेट्रो स्टेशनों पर कुछ समय के लिए रोक लगाई गई.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
जो यात्री रोक वाले स्टेशनों से चढ़ते या उतरते हैं, उन्हें DMRC ने सलाह दी थी कि वे दूसरे मेट्रो स्टेशनों का इस्तेमाल करें और घर से निकलने से पहले अपडेट देख लें. सेंट्रल दिल्ली में सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और ट्रैफिक जाम की संभावना को देखते हुए, यात्रियों को यात्रा के लिए ज्यादा समय का ध्यान रखना चाहिए.
DMRC ने एक बार फिर से अपडेट जारी कर कहा कि सभी गेट खोल दिए गए हैं और संबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा भी उपलब्ध है. यात्रा करने से पहले दिल्ली मेट्रो के ऑफिशियल अपडेट देख लें.
बता दें कि इससे पहले भी CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई थी.
दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन किए गए थे बंद:
1. जनपथ
2. पटेल चौक
3. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
4. लोक कल्याण मार्ग
5. राजीव चौक
6. नई दिल्ली
7. सेवा तीर्थ
8. मंडी हाउस
9. बाराखंबा रोड
10. ITO
11. दिल्ली गेट
12. खान मार्केट
13. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
14. झंडेवालान
15. सुप्रीम कोर्ट
16. इंद्रप्रस्थ
17. शिवाजी स्टेडियम
18. दिल्ली हाट-INA
19. हौज खास
20. जोर बाग
21. लाजपत नगर
22. जंगपुरा
23. आश्रम
24. जामिया मिलिया इस्लामिया
25. चावड़ी बाजार
26. जामा मस्जिद
27. करोल बाग
28. राजेंद्र प्लेस
29. विश्वविद्यालय
30. कश्मीरी गेट
31. इंद्रलोक
32. गुरु तेग बहादुर नगर
33. नेताजी सुभाष जगह
34. आजादपुर
35. जहांगीरपुरी
36. हैदरपुर बादली मोड़
37. मजलिस पार्क
38. सीलमपुर
39. मौजपुर-बाबरपुर
40. जाफ़राबाद
41. वेलकम
42. यमुना विहार
43. खजूरी खास
44. शाहदरा
45. रिठाला