SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi Metro में हत्या...सीट को लेकर मारपीट, रिटायर्ड IAS अधिकारी और बेटा गिरफ्तार

दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट को लेकर हुए विवाद में 48 वर्षीय पवन शर्मा की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने रिटायर्ड IAS अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 12, 2026, 04:40 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 04:50 PM IST
Image Credit: Delhi Metro में हत्या...सीट को लेकर मारपीट, रिटायर्ड IAS अधिकारी और बेटा गिरफ्तार
Join

Delhi Crime News: दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत का कारण बन गया. मृतक की पहचान पवन शर्मा के रूप में हुई है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रिटायर्ड IAS अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.

मेट्रो में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद, मारपीट का आरोप
FIR के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर सीनियर सिटिजन के लिए आरक्षित सीट को लेकर पवन शर्मा और दो लोगों के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि इस दौरान पवन शर्मा को थप्पड़ मारा गया और धक्का दिया गया, जिससे वह मेट्रो के फर्श पर गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई.

घटना के बाद मेट्रो स्टाफ ने पवन शर्मा को एंबुलेंस की मदद से LNJP अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

मां की शिकायत पर दर्ज हुई FIR
पवन शर्मा की मां दुर्गा शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई. उनकी शिकायत के आधार पर सुप्रीम कोर्ट मेट्रो थाने में FIR दर्ज की गई, जिसमें संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह के नाम शामिल हैं. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, दोनों को जेल भेज दिया गया है.

आरोपियों को मिले सख्त सजा की मांग 
पवन शर्मा की मौत के बाद उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के भाई और मामा ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. परिजनों ने यहां तक कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि इस घटना ने उनके पूरे परिवार को उजाड़ दिया है.

परिवार के लिए पवन शर्मा की मौत एक ऐसा सदमा बन गई है, जिससे उबर पाना बेहद मुश्किल है. मां का बुरा हाल है और घर में हर तरफ मातम छाया हुआ है. परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद सभी की नजरें आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हैं.

(दिल्ली से राकेश चावला की रिपोर्ट )

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES