)
Delhi Liquor Shops Closed: दिल्ली में सभी शराब की दुकानें 9 और 10 अक्टूबर 2026 को बंद रहेंगी. दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने 8 अक्टूबर को आदेश जारी किया. विभाग के मुताबिक, दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट और मौजूदा हालात के आधार पर पब्लिक ऑर्डर बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया. 
आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में लाइसेंस के तहत संचालित सभी रिटेल शराब की दुकानें दोनों दिन पूरी तरह बंद रहेंगी. यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है. विभाग ने संबंधित सरकारी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी भेजी है.
दिल्ली में शराब की दुकानें 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी
दिल्ली में सभी रिटेल शराब की दुकानें 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी. आबकारी विभाग के जारी एक ऑर्डर के मुताबिक, L6, L6FG, L8, L10, L14, और L8 & L14 लाइसेंस के तहत चलने वाली रिटेल शराब की दुकानों पर दोनों दिन बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी. विभाग ने कहा कि यह फैसला पब्लिक ऑर्डर बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर लिया गया था.
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच शराब की दुकानें बंद
शराब की दुकानें दो दिन बंद करने का फैसला दिल्ली में विपक्षी पार्टियों के चल रहे विरोध के बीच आया है. विपक्षी नेता, छात्र संगठन CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और चुनावी प्रोसेस में कथित वोट चोरी को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं.
पिछले कुछ दिनों से INDIA ब्लॉक के नेता और MP दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 6 अक्टूबर को राहुल गांधी समेत विपक्षी MPs ने चुनाव आयोग से संपर्क करने की कोशिश की. अगले दिन यानी कि 7 अक्टूबर को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं ने जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
गुरुवार को, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ लंच के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दूसरे विपक्षी MP राजघाट पहुंचे. नेताओं ने वहां विरोध प्रदर्शन किया और बाद में लौट आए. विपक्ष ने कहा है कि वे शुक्रवार को भी CEC के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे.
10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन का आह्वान
इस बीच, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर भी कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, जंतर-मंतर पर इस विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई है.
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बिना इजाजत के किसी भी जमावड़े या प्रदर्शन में हिस्सा न लें. अधिकारियों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था मज़बूत कर दी गई है.
दिल्ली में 23 हजार जवान से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात
प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, राजधानी में 23 हजार जवान से ज़्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और भीड़ की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है.
इस संदर्भ में दो दिनों के लिए शराब की दुकानें बंद करने के फैसले को मौजूदा सुरक्षा स्थिति से जोड़ा जा रहा है. हालांकि, विभाग के आधिकारिक आदेश में शराब की दुकानें बंद करने के सीधे कारण के तौर पर किसी खास विरोध का जिक्र नहीं किया गया है.