करोल बाग के पुरी प्लाजा में लगी आग, मची अफरा-तफरी, 27 फायर ब्रिगेड गाड़ियां तैनात
दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग लग गई. आग चेन वाली गली के 13 ब्लॉक की एक दूकान में लगी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंती थी. इस बात की सूचना करोल बाग पुलिस स्टेशन को रात 1.28 पर घटना की PCR कॉल मिली.
दिल्ली के करोल बाग के गफ्फार मार्केट में भीषण आग लग गई. वहीं आग पर काबू पा लिया गया है. ये आग चेन वाली गली के 13 ब्लॉक में पुरी प्लाजा की एक दुकान में लगी थी. आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने के लिए विभाग ने कुल 27 गाड़ियों को मौके पर बुलाया था. इतना ही नहीं पानी के अतिरिक्त टैंकर और लाइटिंग का सामान भी घटना वाली जगह पर भेजा गया था. ये घटना शुक्रवार 6 नवंबर को सुबह की है. आग लगते ही वहां पर अफरा-तफरी मच गई.
कहां लगी थी आग?
करोल बाग पुलिस स्टेशन को रात 1.28 पर घटना की PCR कॉल मिली. इसमें बताया गया कि चैन वाली गली की इमारत में आग लग गई है. सूचना मिलते ही पुलिस का नाइट स्टाफ और SHO तुरंत मौके पर पहुंचे. ये आग गफ्फार मार्केट के पुरी प्लाजा की दुकान नंबर 13/21 में लगी थी. ये चार मंजिला कमर्शियल इमारत है. यहां पर मोबाइल एक्सेसरीज का काम होता था. आग ग्राउंड फ्लोर की उस दुकान से भड़की, जहां मोबाइल की बैटरियां रखी हुई थीं. देखते ही देखते आग इमारत की सभी मंजिलों तक फैल गई.
आग लगने का कारण क्या था?
सूचना के मिलते ही दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर पहुंची. इसके साथ ही तीन CAT एम्बुलेंस और दो PCR गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. अभी फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सिर्फ सामान के नुकसान की खबर है. वहीं जांच में आया है कि आग लगने की संभावित वजह बैटरियों का ओवरहीट होना या ओवरचार्ज होना हो सकता है. वहीं अभी सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है. दूसरी तरफ इमारत में किसी तरह का ज्वलनशील पदार्थ है या नहीं इसकी जांच FSL टीम करेगी. आग बुझा दी गई है और मौके पर कानून-व्यवस्था बनी हुई है.
BJP नेता मौके पर पहुंचे?
आग गफ्फार मार्केट की चेन वाली गली के 13 ब्लॉक में लगी है. फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पा लिया गया है. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं, बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल और योगेंद्र चंदोलिया भी घटनास्थल पर पहुंचे. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.