SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में वकीलों की क्या थीं मांगें? 2 पुलिस अफसरों के तबादले के बाद खत्म हुई हड़ताल

दिल्ली में वकीलों की हड़ताल 2 पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद खत्म हो गई है. इसे लेकर पुलिस और बार एसोसिएशनों की बैठक हुई थी. बैठक के बाद सारे पक्षों पर सहमति बन गई. अब वकीलों को तत्काल न्यायिक काम को शुरू करने अपील की गई है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 29, 2026, 12:41 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 12:45 PM IST
Image Credit: Zee Media file photo
Join

दिल्ली के जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल खत्म हो गई है. ये प्रोटेस्ट 2 पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद खत्म हुई है. हड़ताल पुलिसकर्मियों पर वकीलों के साथ गलत व्यवहार के आरोपों में की जा रही थी. वहीं आक्रोशित वकील ACP और SHO के निलंबन के साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे. दिल्ली पुलिस, दिल्ली बार काउंसिल और बार एसोसिएशनों की बैठक में सभी पक्षों पर सहमति बन गई है. इसके बाद ही हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया गया. इस तरह संबंधित अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी होते ही वकील मान गए हैं.    

बार प्रतिनिधियों के बीच बैठक में सहमति

सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति के सचिव तरुण राणा के अनुसार, पुलिस और बार प्रतिनिधियों के बीच बैठक हो चुकी है. इस दौरान कई बातों पर सहमति बनी है. इतना ही नहीं समिति ने वकीलों को तत्काल न्यायिक काम को शुरू करने अपील की है.  

तबादले के बाद बनी बात

सचिव तरुण राणा के अनुसार, बैठक में जो सहमति बनी थी उसके बाद दिल्ली पुलिस ने शाहदरा थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर अरुण कुमार का तबादला सुरक्षा यूनिट में कर दिया है. इसके अलावा गांधी नगर के एसडीपीओ के पद पर तैनात एसीपी मनस्वी वशिष्ठ का तबादला महिला एवं बाल विशेष पुलिस यूनिट (एसपीयूडब्ल्यूएसी) में कर दिया गया है. इन दो पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाद वकील मान गए हैं.    

जांच पूरी करने का फैसला

पुलिस मुख्यालय ने दोनों अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं. समिति के अनुसार, शाहदरा बार एसोसिएशन के सदस्यों की तरफ से संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई गई. वहीं इन शिकायतों की जांच दो महीने के अंदर पूरी की जाएगी. शाहदरा में शिकायत दर्ज  नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने पर भी सहमति बन गई है.

दिल्ली के सारे जिला अदालतों में वकीलों ने मंगलवार को हड़ताल शुरू कर दी थी. वकील पुलिस पर  दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए एसीपी मनस्वी वशिष्ठ, एसएचओ अरुण कुमार और शाहदरा थाने के अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे. इसका अलावा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई थी. दोनों अधिकारियों के तबादलों के बाद पुलिस और वकीलों के बीच चल रहा विवाद खत्म होने गया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बारिश के बाद भी राहत नहीं, AQI पहुंचा 229, यमुना में सफेद झाग बरकरार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES