SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहले गलत काम की कोशिश, फिर विरोध करने पर सिर पर बरसाए पत्थर... दिल्ली के बुराड़ी में महिला की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के बुराड़ी में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर गलत हरकत की कोशिश नाकाम होने पर महिला पर पत्थर से हमला करने की बात कबूल की.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 14, 2026, 10:47 IST | Updated: Nov 14, 2026, 11:06 IST
Image Credit: दिल्ली के बुराड़ी में महिला की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Join

दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी इलाके में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी और इसी दौरान उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

गलत काम करने के इरादे से महिला के पास गया आरोपी 
दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पुलिस को आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसको महिला दिखी थी, जिसके बाद वह गलत काम करने के इरादे से उसके पास गया था. नाकाम रहने पर आरोपी ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की थी. आरोप है कि उसने महिला के सिर पर कई बार पत्थर से वार किए.

महिला का शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार
महिला का शव मंगलवार को बरामद किया गया था. पुलिस ने अपने बयान में कहा कि शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की जांच चल रही है.

दूसरा मामला

शुक्रवार को खजूरी खास में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
इससे पहले, शुक्रवार को दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया. मृतक महिला की पहचान 35 से 40 साल की रीना के रूप में हुई. घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया.

रात में शख्स से मिलने गई महिला, अगले दिन शव मिला 
परिजनों का आरोप है कि राम कुमार नाम के एक शख्स ने रात के समय फोन करके रीना को अपने पास बुलाया. आरोप है कि रीना उसके पास पहुंची, लेकिन अगली सुबह उसकी लाश इलाके में बरामद हुई. परिजनों ने इस पूरे मामले में राम कुमार की भूमिका पर सवाल उठाए. परिवार ने यह भी दावा किया कि इस मामले में पुलिस ने राम कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
अभी खजूरी खास थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें: हौज खास में फूल बेचने वाली महिला से बेरहमी, युवकों ने डंडों से किया हमला

(Input: आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES