SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi में AAP नेता के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाईं 6 गोलियां; पास में है सिक्किम के राज्यपाल का आवास

दिल्ली के शाहदरा में AAP युवा विंग के जिला अध्यक्ष अभिषेक धिंगान के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने करीब 6 राउंड फायरिंग की. वारदात के बाद पुलिस CCTV फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश कर रही है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 19, 2026, 23:25 IST | Updated: Nov 19, 2026, 23:37 IST
Image Credit: Delhi में AAP नेता के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाईं 6 गोलियां
Join

दिल्ली के शाहदरा जिले में आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा विंग के जिला अध्यक्ष अभिषेक धिंगान के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी. हमलावरों ने सरेआम करीब 6 राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया.

AAP ऑफिस के पास सिक्किम के राज्यपाल का आवास 
जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गोलीबारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए. खास बात यह है कि जिस जगह यह वारदात हुई, उसके ठीक पास सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम का निवास स्थान भी मौजूद है.

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू 
घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके.

फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. हमलावरों की पहचान और वारदात के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

इससे पहले BJP के मंत्री के ऑफिस के बाहर हुई थी फायरिंग
बता दें कि इससे पहले 16 नवंबर को सोनिया विहार स्थित जीरो पुस्ता इलाके में दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के ऑफिक के बाहर हुई फायरिंग हुई थी. इस मामले में एक युवक की हत्या भी हो गई थी. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सत्येंद्र उर्फ सिकंदर को सीमापुरी इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था. 

ये भी पढ़ें: किसी भी कीमत पर बिना वीजा जाना चाहता था विदेश, IGI एयरपोर्ट में घुसने वाला निकला हरियाणा का एथलीट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES