)
दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के सक्रिय सदस्य पवन कुमार उर्फ मक्खी को 21 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपहरण, गलत तरीके से बंदी बनाने और पिस्तौल की नोक पर धमकी देने के मामले में वांटेड था. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-
शिकायतकर्ता राकेश कुमार (प्रॉपर्टी डीलर, गांव अकबरपुर मजरा) के मुताबिक, 27 अक्टूबर 2026 को आरोपी नरेंद्र उर्फ भोलू ने उसे घर से बाहर बुलाया और काली महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में बैठने को मजबूर किया. गाड़ी में पहले से मौजूद पवन कुमार उर्फ मक्खी ने शिकायतकर्ता को पल्ला-झंगोला रोड और बख्तावरपुर स्थित सुनील तंवर उर्फ राजू के दफ्तर ले गया.
आरोपी ने शिकायतकर्ता को गलत तरीके से बंदी बनाकर धमकाया और उससे कहा कि वह पहले दर्ज आपराधिक केस (FIR 352/2026, थाना अलीपुर) वापस ले ले और गवाही न दे. पवन कुमार उर्फ मक्खी ने पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी और डर के साये में समझौतानामा पर जबरन दस्तखत करवा लिए.
इस घटना पर थाना अलीपुर में FIR नंबर 627/2026 दर्ज की गई (धारा 140(3)/232(1)/127(2)/351(2)/3(5)/61(2)(a) BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 27).
सह-आरोपी नरेंद्र उर्फ भोलू को 30 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया था और स्कॉर्पियो बरामद हुई थी. लेकिन मक्खी फरार रहा. उसने रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत मांगी, जो 6 नवंबर को खारिज हो गई. उसके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट भी जारी किए गए. स्पेशल स्टाफ की टीम ने लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के बाद 21 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं, पुलिस अब अपराध में इस्तेमाल कथित पिस्तौल और समझौतानामा बरामद करने और अन्य शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है-
रिपोर्ट: अशोक कुमार