App

आतंकी हमले की आशंका: IGI एयरपोर्ट इलाके में 60 दिनों तक ड्रोन और पैराग्लाइडर पर रोक! पुलिस का बड़ा एक्शन

दिल्ली पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए आईजीआई हवाई अड्डा उपमंडल में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और अन्य मानवरहित विमान प्रणालियों (यूएएस) के संचालन पर 60 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है.

आतंकी हमले की आशंका: IGI एयरपोर्ट इलाके में 60 दिनों तक ड्रोन और पैराग्लाइडर पर रोक! पुलिस का बड़ा एक्शन
Image Credit: IGI एयरपोर्ट इलाके में 60 दिनों तक ड्रोन और पैराग्लाइडर पर रोक! (AI IMAGE)

दिल्ली पुलिस ने आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए अहम फैसला लिया है. पालम (IGI) एयरपोर्ट सब-डिवीजन के अधिकार क्षेत्र में 60 दिनों के लिए ड्रोन, पैराग्लाइडर, हैंग-ग्लाइडर और अन्य मानवरहित विमान प्रणालियों (UAS)  के संचालन पर 60 दिनों के लिए रोक लगा दिया है. पालम (IGI) एयरपोर्ट सब-डिवीजन के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, प्रदीप कुमार मीना ने 17 नवंबर को आदेश जारी किया है. 

16 जनवरी, 2027 तक लागू रहेगा आदेश

ये प्रतिबंध 18 नवंबर से लागू हो गया है, जो कि 16 जनवरी, 2027 तक लागू रहेगा. आदेश के अनुसार, विश्वसनीय सूचनाओं पर आधारित लगातार मिल रही रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि आतंकवादी मानवरहित विमान प्रणाली (ड्रोन) से हमले कर सकते हैं. इसलिए ये फैसला किया गया है.

पायलटों को देखने में होती हैं परेशानी

आदेश में कहा गया है कि आम जनता ड्रोन का इसका इस्तेमाल करती है, तो ये विमानन सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है. इससे आतंकवादी हवाई हमले का खतरा पैदा होता है. लेजर बीम पर रोक लगाने वाले आदेश में पुलिस ने बताया है कि IGI एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को ऐसी घटनाओं की जानकारी मिली है, जहां लेजर बीम के कारण पायलटों को देखने में परेशानी हुई है. ऐसा खासकर तब हुआ है जब विमान IGI एयरपोर्ट पर लैंड कर रहे थे.

विमानों की सुरक्षा के लिए खतरा

ऐसे में यह न केवल एक बड़ी परेशानी का कारण है, बल्कि इससे यात्रियों, क्रू और विमानों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है. आदेश में बताया गया है कि IGI एयरपोर्ट के आसपास कई फार्म हाउस, बैंक्वेट हॉल, होटल और रेस्तरां बन गए हैं, जहां शादियों, पार्टियों और अन्य कार्यक्रमों के दौरान लेजर बीम सहित कई तरह की लाइटों का इस्तेमाल किया जाता है. इसी को देखते हुए, पालम (IGI) एयरपोर्ट सब-डिवीजन में लेजर बीम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है. 

BNSS, 2023 की धारा 163 और गृह मंत्रालय की 2010 की एक अधिसूचना के तहत जारी इन आदेशों में चेतावनी दी गई है इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर BNS की धारा 223 के तहत दंडित किया जाएगा. जारी किए गए इन आदेशों नोटिस बोर्ड पर भी लगा दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो