App

UP चुनाव के लिए BJP का प्लान B: 2027 की बिसात बिछाने में जुटी पार्टी, तैयार हो रहा हर सीट का रिपोर्ट कार्ड! जानें क्या है नई रणनीति

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा हर सीट का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है. मौजूदा विधायकों के कामकाज, नए दावेदारों की पकड़ और सामाजिक समीकरणों का होगा आकलन.

UP चुनाव के लिए BJP का प्लान B: 2027 की बिसात बिछाने में जुटी पार्टी, तैयार हो रहा हर सीट का रिपोर्ट कार्ड! जानें क्या है नई रणनीति
Image Credit: UP BJP Plan B

विशाल रघुवंशी/लखनऊ: 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने यूपी में अभी से पूरा गेम प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है. पार्टी अब सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि हर सीट की जमीनी हकीकत पर काम कर रही है. मौजूदा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड बनने के बाद अब बीजेपी ने अपना Plan-B खोल दिया है. इसके तहत हर विधानसभा सीट पर विधायक के कामकाज से लेकर नए दावेदारों की ताकत तक का पूरा आकलन होगा.

क्या है BJP का Plan-B?

पार्टी हर सीट पर जनता, कार्यकर्ताओं और अलग-अलग सामाजिक वर्गों से सीधे फीडबैक ले रही है.  इसमें देखा जा रहा है कि विधायक का क्षेत्र में कितना प्रभाव है?जनता उनके काम से कितनी खुश है?संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ विधायक का तालमेल कैसा है?सरकारी योजनाओं का जमीन पर कितना असर हुआ?जिस विधायक की रिपोर्ट कमजोर होगी, उसकी सीट पर नए चेहरे को मौका मिल सकता है.

जातीय समीकरण पर भी फोकस

बीजेपी की रणनीति में जातीय और सामाजिक समीकरण को सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है. प्रदेश नेतृत्व ने साफ संदेश दिया है - सभी जातियों और वर्गों को साथ लेकर चलना है. साथ ही विपक्ष के मजबूत नेताओं और उनके संभावित प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर भी नजर रखी जा रही है. इसी के आधार पर सीटवार चुनावी रणनीति बनेगी.

इन लोगों से लिया जाएगा फीडबैक

पार्टी सिर्फ नेताओं से नहीं, बल्कि जमीन से जुड़े लोगों से राय लेगी. युवा, किसान, व्यापारी, सामाजिक संगठन, संघ और आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारी. संघ के पदाधिकारी समाज के हर वर्ग के संपर्क में रहते हैं, इसलिए उनकी राय को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

किन बिंदुओं पर बनेगा रिपोर्ट कार्ड?

विधायक के कामकाज पर जनता की राय
संगठन के साथ तालमेल
सरकारी योजनाओं का प्रभाव
क्षेत्र में सक्रियता और पकड़
पिछले चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन
नए दावेदारों की लोकप्रियता
जातीय-सामाजिक समीकरण
संघ और संगठनों की राय

बूथ स्तर से जुटेगी रिपोर्ट

बीजेपी जिला, मंडल और बूथ स्तर तक से रिपोर्ट जुटाएगी. इसी रिपोर्ट कार्ड के आधार पर तय होगा कि 2027 में किस विधायक को फिर टिकट मिलेगा और किसकी छुट्टी होगी.कुल मिलाकर, बीजेपी ने यूपी में 2027 की लड़ाई के लिए अभी से उम्मीदवारों की छंटनी शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो