App

भारत की U-19 टीम में 'बच्चे', पाकिस्तान को कहा उम्र छिपाने वाली 'जवानों की फौज'... दानिश कनेरिया की मां का अपनी ही टीम पर तीखा हमला

पाकिस्तान की अंडर-19 टीम पर दानिश कनेरिया ने उम्र को लेकर ऐसा तंज कसा कि नया विवाद खड़ा हो गया. दानिश कनेरिया अपनी मां के बयान का हवाला देकर बोले, 'ये खिलाड़ी 19 साल के तो नहीं लगते.'

भारत की U-19 टीम में 'बच्चे', पाकिस्तान को कहा उम्र छिपाने वाली 'जवानों की फौज'... दानिश कनेरिया की मां का अपनी ही टीम पर तीखा हमला
Image Credit: Pakistan Under-19 Team

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान की अंडर-19 टीम को लेकर एक बड़ा दावा किया है. दानिश कनेरिया के मुताबिक उनकी मां ने सवाल उठाए हैं कि क्या पाकिस्तान की अंडर-19 टीम में खेलने वाले सभी क्रिकेटर्स बच्चे हैं या फिर जूनियर टीम में जवानों की फौज उम्र छिपाकर खेल रही है. दानिश कनेरिया का कहना है कि उन्हें और उनकी मां को ऐसा लगा कि हाल ही में हुए ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 टूर्नामेंट में पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के कई खिलाड़ी 19 साल से कहीं अधिक उम्र के लग रहे थे.

दानिश कनेरिया के इस बयान ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट में उम्र को लेकर धोखाधड़ी होने का दावा किया है. पाकिस्तान की टीम ACC मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को हराने के करीब थी, लेकिन मोहित उलवा और मनाल चौहान ने 57 रनों की अहम साझेदारी करके मैच का पासा पलट दिया और भारत को एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाई. भारत ने अपना नौवां अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता था. 

दानिश कनेरिया की मां का अपनी ही टीम पर तीखा हमला

पाकिस्तान के दिए 338 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए मनाल चौहान ने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए, जबकि मोहित उलवा 26 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत को एक यादगार जीत दिलाई. दानिश कनेरिया ने माना कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी शानदार थी, लेकिन उन्होंने उनकी गेंदबाजी और रणनीति को 'खराब' बताया. उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले के दौरान पाकिस्तान की टीम ने 'गलत समय' पर आक्रामकता दिखाई.

पाकिस्तान की टीम में उम्र का फर्जीवाड़ा

दानिश कनेरिया ने सवाल उठाते हुए कहा, 'मैं दिन में हाइलाइट्स देख रहा था. जब मैं खेलता हूं, तो मेरी मां भी क्रिकेट देखती हैं. उन्होंने पूछा, 'इस भारतीय टीम में तो बहुत सारे बच्चे खेल रहे हैं. क्या यह पाकिस्तान की अंडर-19 टीम है? इस टीम के खिलाड़ी काफी उम्रदराज लग रहे हैं. ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वे 19 साल के हैं, है ना? मुझे नहीं पता कि पाकिस्तान की टीम और गेंदबाजी को क्या हो गया है. क्रिकेट का स्तर इतना गिर गया है कि मैंने इसे देखना ही छोड़ दिया है.' 

भारत के जश्न का भी बचाव किया

दानिश कनेरिया ने कहा, 'अब मेरा इसे देखने का मन ही नहीं करता. यह कैसा क्रिकेट है? अंडर-19 लेवल पर भी भारत ने बहुत अच्छा खेला.' दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल जीतने के बाद भारत के जश्न का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ही विपक्षी टीम को उकसाया था, इसलिए उन्हें भी आक्रामक प्रतिक्रिया की उम्मीद रखनी चाहिए थी. 

दानिश कनेरिया ने कहा, 'अगर आप दूसरे नजरिए से देखें, तो अगर पाकिस्तान जीतता, तो वे भी बिल्कुल ऐसा ही करते. वे भी इसी तरह के आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते. अगर भारतीय लड़कों ने ऐसा किया, तो इसमें गलत क्या है? उन्होंने किसी को कोई अपशब्द नहीं कहे.'  दानिश कनेरिया ने आगे कहा, भारतीय खिलाड़ियों ने अपना आक्रामक रवैया दिखाया. ICC के नियमों में कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है कि आप आक्रामकता नहीं दिखा सकते. आप इसे दिखा सकते हैं, लेकिन इसकी एक सीमा होती है.' 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More