XpeRT इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के फाउंडर और डायरेक्टर राकेश तंजोरकर ने स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स (SIFs) के बारे में बताया कि SIF नए तरह के निवेश विकल्प है. इसे हाल ही में सेबी (SEBI) ने शुरू किया है. यह फंड नॉर्मल म्यूचुअल फंड और महंगे पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) का गैप भरता है. तंजोरकर बताते हैं कि SIF ऐसे निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है जो अपने पैसे को अलग-अलग जगह पर लगाना चाहते हैं.