App

पंजाब चुनाव के लिए फिर साथ आए बीजेपी और अकाली दल: दोपहर एक बजे सियासी गठबंधन का ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़ी सियासी खबर सामने आई है. जिसके तहत एक बार फिर से दोनों दल साथ आ गए हैं. दिल्ली स्थिति बीजेपी हेडक्वार्टर में थोड़ी ही देर में इस सियासी गठबंधन का ऐलान होने जा रहा है.

पंजाब चुनाव के लिए फिर साथ आए बीजेपी और अकाली दल: दोपहर एक बजे सियासी गठबंधन का ऐलान
Image Credit: Zee News

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी और अकाली दल एक बार फिर से साथ आ गए हैं. दोनों दलों के बीच एक बार फिर गठबंधन फाइनल हो गया है. हालांकि इसका अधिकारिक ऐलान दोपहर एक बजे बीजेपी मुख्यालय में बुलाई गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा. यानी इस सियासी गठजोड़ का विधिवत ऐलान थोड़ी देर में होने जा रहा है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अमित शाह की मौजूदगी में हो रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में अकाली दल के मुखिया सरदार सुखबीर सिंह बादल भी मौजूद रहेंगे. 

पंजाब में फिर साथ आए बीजेपी-अकाली दल

24 घंटे पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए एक कमेटी का ऐलान किया था. अब इस खबर ने बीजेपी की चुनावी तैयारियों की रफ्तार लगातार तेज होने का संकेत दे दिया है. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More