खुशी वेल्थ प्राइवेट लिमिटेड के मुकेश पटेल ने बताया कि स्पेशलाइज्ड इनवेस्टमेंट फंड्स (SIFs) SEBI की तरफ से शुरू की गई नई तरह की इन्वेस्टमेंट कैटेगरी है. यह म्यूचुअल फंड्स और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) के बीच के गैप को फिल करती है. इसे ऐसे निवेशकों के लिए खासतौर पर बनाया गया है, जो ज्यादा फ्लेक्सिबल और अलग-अलग स्ट्रैटजी वाले इन्वेस्टमेंट चाहते हैं. SIF के जरिये आप इक्विटी, डेब्ट और हाइब्रिड थीम पर फोकस्ड स्ट्रैटेजी में इनवेस्ट कर सकते हैं.