एफडी से जल्दी और ज्यादा रिर्टन पाने के लिए अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन शेयर बाजार की पूरी जानकारी नहीं है तो आपके लिए म्यूचुअल फंड है. म्यूचुअल फंड के फ्लेक्सी-कैप में निवेश बेहतर रिटर्न का ऑप्शन है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका लचीलापन है. फंड मैनेजर अपने हिसाब से निवेशक का पैसा स्मॉल, मिड या लार्ज कैप में निवेश कर सकते हैं. फ्लेक्सी फंड में निवेशक का सबसे बड़ा फायदा पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन है. इसे